बाल झड़ने के कारण रहती है परेशान तो एलोवेरा जेल का ऐसा करें यूज, कुछ ही दिन में दिख जाएगा

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं अपने झड़ते बालों के कारण काफी परेशान रहती हैं। वहीं मानसून में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐलोवेरा स्किन और हेल्थ दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिव ए, सी, ई, बी और बाकी जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं एलोवेरा जेल बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी समस्याओं से भी छुटाका पा सकती हैं। एलोवेरा में कुछ चीजें मिलाकर आप हेयरपैक तैयार कर सकती हैं। जोकि बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको एलोवेरा जेल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
हेयरपैक - 1
सामग्री
नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच
एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं हेयरपैक
- इसे बनाने के लिए आप दोनों चीजों को एक साथ मिक्स करें।
- फिर इसे स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं।
- अब इसके बाद इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और तय समय के बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
हेयर पैक -2
सामग्री
प्याज का रस- 1 बड़ा चम्मच
एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं हेयरपैक
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में दोनों चीजें मिक्स करें।
- फिर इसके बाद तैयार मिक्सचर को स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
- इसके बाद फिर सिर पर इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें।
- तय समय के बाज पानी की मदद से सिर धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS