हाथ - पैर की टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

हाथ - पैर की टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
X
अक्सर लड़कियां इसे अनदेखा कर देती है। जिसकी वजह से हाथ और पैर की स्किन काली पड़ जाती है। यह दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में तरह तरह के लोशन और क्रीम मिल जाएंगे। अगर आप पैसे खर्च करना नहीं चाहती हैं तो आप घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए हाथ पैरों की टैनिंग रिमूव करने के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं।

गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। यह दिक्कत फेस के साथ साथ हाथ - पैरों में भी होती है। अक्सर लड़कियां इसे अनदेखा कर देती है। जिसकी वजह से हाथ और पैर की स्किन काली पड़ जाती है। यह दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में तरह तरह के लोशन और क्रीम मिल जाएंगे। अगर आप पैसे खर्च करना नहीं चाहती हैं तो आप घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए हाथ पैरों की टैनिंग रिमूव करने के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इन Home Remedies के बारे में।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन के लिए ब्लीचिंग की तरह काम करता है। इसके लिए आप जरूरत के हिसाब से दही लें और फिर इससे मसाज करें। इसके बाद 10 मिनट के लिए ऐसा ही रहने दें। तय समय के बाद पानी से धो लें।

टमाटर

टमाटर स्किन को ग्लोइंग बनाने में बहुत ही मदद करता है। इसके लिएआप टमाटर के एक टुकड़े को 5-7 मिनट के लिए रगड़ें। आप चाहें को टमाटर को कद्दूकस करें। अब इसमें 1 चम्मच चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिक्स करें। इसे आप 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे ताजे पानी से धो लें।

खीरा

खीरा टैनिंग रिमूव करने के लिए काफी मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन ए स्किन के मेलेनिन उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए आप आधा खीरा का रस निकाल लें और फिर इसे रूई की मदद से हाथ पैर पर लगाएं। इसे आप 15 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपके हाथ पैर की टैनिंग रिमूव होगी।

Tags

Next Story