Happy Birthday Anushka: अनुष्का की फिटनेस और निखरी त्वचा का यह है राज

Happy Birthday Anushka: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं(Anushka Sharma celebtare 32th Birthday। अनुष्का (Anushka Sharma celebtare 32th Birthday) की एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती का भी दिवाना है। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अनुष्का खुद कि फिट रखने के लिए क्या करती हैं(Anushka Sharma Beauty Secrets)। अनुष्का के बर्थडे के मौके पर आज हम आपको उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज शेयर करने जा रहे हैं। जिसे आप भी फॉलो करके खुद को फिट रख सकती हैं।
ये हैं उनके फिटनेस रूटीन
हफ्ते में 4 दिन जाती हैं जिम
अनुष्का हफ्ते में केवल 4 दिन ही जिम जाती है। अनुष्का को जिम जाना कुछ खास पसंद नहीं है। वो जिम जाने के बजाए घर पर ही एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद करती हैं।
मेडिटेशन
शरीर को फिट बनाने के लिए योगा करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए वो डेली कम से कम 30 मिनट मेडिटेशन जरूर करती हैं। इससे उनक माइंड काफी शांत रहता है और बॉडी भी फिट रहती है।
डांस भी करती हैं
अनुष्का का कहना है कि डांस दिल को फिट रखता है इसलिए रोजाना डांस करें। इसके अलावा उनकी वर्कआउट रूटीन में वेट व स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, जॉगिंग, वॉक और कार्डियो एक्सरसाइज शामिल होती है।
डाइट का खास ख्याल रखती हैं
अनुष्का कोई खास डाइट प्लान फॉलो नहीं करती। वह प्योर वेजिटेरियन हैं इसलिए उनकी डाइट में भी ज्यादातर सब्जियां ही शामिल होती हैं। वह खाने में परांठा, दाल, उपमा, पोहा, सलाद, दही, हरी सब्जियां और पनीर खाना पसंद करती हैं।
हर 2 घंटे बाद में खाना खाती है
अनुष्का को हर 2 घंटे बाद भूख लगती है, जिसके लिए वह वेजिटेबल सैंडविच या फिर फल खाना पसंद करती है। इसके अलावा वह नारियल पानी, फ्रूट जूस, प्रोटीन शेक और 1 गिलास दूध पीना भी पसंद करती है।
प्रोपर नींद और काफी सारा पानी
फिट रहने और ग्लोइंग स्किन के लिए जितना जरूरी पानी पीना है उतना ही प्रोपर नींद लेना भी जरूरी है। वह दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीने के साथ 8-9 घंटे की नींद भी जरूर लेती हैं।
अनुष्का के ब्यूटी सीक्रेट्स
कोकोआ बटर लोशन यूज करती है
अनुष्का कोकोआ बटर लोशन लगाती हैं। इसके साथ ही वो घर से बाहर निकलते समय वह सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं, जिससे स्किन सूरज की यूवी किरणों से बची रहती है।
होममेड फैस पैक
वह कैमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स की बजाए होममेड तरीकों पर ज्यादा भरोसा करती है। स्किन को डिटॉक्स करने के लिए वो नीम का फेस मास्क या दूध, शहद, पपीते व केले जैसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है।
ड्रॉयर का इस्तेमाल नहीं करती
अनुष्का अपने बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करती, फिर चाहे वह शूटिंग पर ही क्यों ना हो। इससे बाल खराब डैमेज हो सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS