Eid Fashion 2019 : ईद पर इन तरीकों से करें हेयर कलर, लॉन्ग लास्टिंग चमक रहेगी बरकरार

Eid Fashion 2019 : अब सिर्फ सफेद बालों को हाइड करने के लिए ही हेयर कलर का यूज नहीं किया जाता, लुक में चेंज लाने के लिए, बालों को सॉफ्ट-सिल्की बनाने के लिए भीहेयर कलर का यूज किया जाता है। लेकिन हेयर कलर को मेंटेन रखने के लिए भी प्रॉपर केयर की जरूरत होती है। तभी बालों में हेयर कलर लंबे समय तक टिका रहता है।
करें प्रॉपर केयर
-बालों को कलर करवाने के बाद शैंपू 3 दिन के बाद करना चाहिए। इससे कलर बालों में अच्छे से लग जाता है और चमक भी कई दिनों तक बनी रहती है।
कलर्ड बालों के लिए स्पेशल शैंपू आते हैं, बाल धोने के लिए उनका ही इस्तेमाल करें। इससे बालों में कलर लंबे समय तक बरकरार रहता है।
-कलर्ड बालों को कभी भी गरम पानी से न धोएं। गरम पानी से बालों का कलर खराब या फिर फेड हो सकता है। कलर्ड बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से ही धोएं।
-कलर्ड बालों को जब भी धोएं, धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। कंडीशनर लगाने से बालों में एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाती है, जिससे धूप से बालों को कम नुकसान पहुंचता है।
-बालों को हफ्ते में 2 या 3 बार ही वॉश करें, जिससे हेयर कलर ज्यादा समय तक टिका रहे।
- बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए जब भी हॉट टूल्स का इस्तेमाल करें तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का यूज करें। इससे बालों की नमी को नुकसान नहीं होता और कलर्ड बाल भी सही रहते हैं।
-एप्पल साइडर विनेगर, कलर्ड हेयर बालों के कलर को ज्यादा समय तक बनाए रखने में मदद करता है। 1 टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर को 1 कप पानी में मिलाएं और बालों को इस मिश्रण से धोएं।
-कलर्ड हेयर को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाना चाहिए। सूरज की यूवी किरणें हेयर कलर के इफेक्ट को कम कर देती हैं। जब भी आप बाहर जाएं तो बालों को सूरज की रोशनी से बचाएं। इसके लिए यूवी प्रोटेक्शन देने वाले लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- अगर आप स्विमिंग करती हैं तो स्विमिंग पूल में जाने से पहले बालों को टाइट बांधें और कैप पहनें। दरअसल, स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन ज्यादा होता है, जो सूर्य की यूवी किरणों से मिलकर कलर्ड हेयर को डैमेज कर देता है।
लेखिका - वंशिका
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS