Eid Fashion 2019 : ईद पर अपनों को ईदी में दें ये दिल को छू लेने वाले गिफ्ट्स

Eid Fashion 2019 : आज 5 जून यानि ईद का त्योहार देश के साथ दुनिया भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद एक प्यार और भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग नमाज पढ़ने और इबादत करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं देते हैं। ईद के दिन बच्चों और अपने से छोटे लोगों में ईदी देने और गरीबों में जकात यानि दान देने की परपंरा होती है। इसलिए घर के बड़े लोग ईद पर छोटे बच्चों को ईदी में गिफ्ट देते हैं। जबकि गरीब लोगों में खाना और जरूरत का सामान दान करते हैं। ऐसे में आज हम आपको ईद पर दी जाने वाली ईदी गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं।
ईद पर बच्चों की ईदी के लिए गिफ्ट आइडिया :
1.ईद पर मिलने वाली ईदी आमतौर पर बच्चों के बीच बांटी जाती है। अगर आप भी किसी छोटे बच्चे को ईदी देना चाहते हैं, तो ऐसे में आप उसे चॉकलेट का और कैंडी बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं।
2. अगर आप घर में अपने भाई-बहनों को ईदी पर गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ऐसे में आप कोई ड्रेस या आउटफिट दे सकते हैं।
3. अगर आपके छोटों को गैजेट्स को शौक है, तो ऐसे में आप उन्हें कोई वीडियो गिफ्ट या स्मार्ट वॉच दे सकते हैं।
4. अगर आप छोटी लड़कियों या बहन को ईदी देना चाहते हैं, तो ऐसे में आप उन्हें फैशन एस्सेसरीज यानि हेयर बैंड, ब्रेसलेट आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
5. अगर आप ईद के दिन अनाथ और गरीब बच्चों को ईदी देना चाहते हैं, तो ऐसे में उनके खाने-पीने की व्यवस्था करवाने के अलावा उनकी जरूरत की चीजों को बांटे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS