Eid Fashion 2019 : ईद पर मैंगो फेस मास्क से पाएं बेदाग-निखरी त्वचा

Eid Fashion 2019 : ईद पर मैंगो फेस मास्क से पाएं बेदाग-निखरी त्वचा
X
Eid Fashion 2019 : देश में हर्षोल्लास के साथ 5 जून को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में सभी बेदाग और चमदार त्वचा पाना चाहते हैं। गर्मी से होने वाली स्किन प्रॉब्लम के लिए आप कई तरह के फेस मास्क यूज करती हैं। चाहें तो मैंगो फेस मास्क को भी यूज कर सकती हैं। यह फेस मास्क चेहरे की कई समस्याओं में कारगर है। इसलिए आज हम आपको ईद के खास अवसर पर आम से बने फेस मास्क से त्वचा को निखारने के तरीके यानि मैंगो फेस मास्क (Mango Face Mask)बता रहे हैं। जानिए, अलग-अलग स्किन के लिए डिफरेंट मैंगो फेस मास्क के बारे में।

Eid Fashion 2019 : आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आम में विटामिन ए और सी होता है, जो गर्मियों में धूप से स्किन को प्रोटेक्ट करने के साथ ही उसे ग्लोइंग भी बनाता है। इसके अलावा चेहरे पर झुर्रियां या पिंपल्स के मार्क्स को भी दूर करता है। अगर आपको भी स्किन से जुड़ी हुई ऐसी कोई समस्या है तो मैंगो से बने फेस मास्क चेहरे पर लगा सकती हैं।

पिंपल

एक कटोरी में दो चम्मच पके आम का पल्प, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा गुलाब जल डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस फेस मास्क को चेहरे पर अच्छे से लगा लें। जब फेस मास्क सूख जाए तो अपने हाथों को गीला करके हल्का-हल्का फेस को रब करें और साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस मास्क को एक दिन छोड़कर चेहरे पर लगाएं। इससे न सिर्फ पिंपल्स की समस्या दूर होगी बल्कि चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

स्किन टैनिंग

एक कटोरी में एक चम्मच पके आम का पल्प, दो चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और दो चम्मच बादाम का पावडर मिलाकर फेस मास्क बना लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। जब यह मास्क अच्छे से सूख जाए तो साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

झुर्रियों के लिए

एक चम्मच पके आम का पल्प और एक अंडे का व्हाइट पार्ट मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इस मास्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कोलेजन स्किन में कसाव लाता है। जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ दिखने लगती है। हफ्ते में एक बार चेहरे पर इस मास्क को जरूर लगाएं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

एक कटोरी में दो चम्मच सूखे आम के छिलके का पावडर, एक चम्मच गेहूं के आटे में आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को चेहरे पर अच्छे से लगा लें। दस मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धोकर मॉयश्चराइजर लगाएं। इस मास्क से चेहरा ना सिर्फ साफ होगा बल्कि रंगत भी निखरने लगेगी।

लेखिका - श्वेता सिंह

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story