Happy Independence Day 2019 : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के तीन रंगों से निखारें अपनी खूबसूरती

Happy Independence Day 2019 : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के तीन रंगों से  निखारें अपनी खूबसूरती
X
Happy Independence Day 2019 स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देशभक्ति अपने चरम पर होती है, हर कोई खुद को तिरंगे के रंगों में रंगना पसंद करते हैं, अगर आप भी इस 15 अगस्त पर अपने आपको तिरंगे के रंग में रंगना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए तिरंगें वाली ड्रेस और एस्सेरीज लेकर आएं हैं, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ देशभक्ति के रंगों और उससे जुड़े एहसास को समेटे होती है।

Happy Independence Day 2019, स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्यौहार है। इस बार देश 73 वां स्वतंत्रता दिवस यानि आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इंडिपेडेंस डे के दिन स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रम और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। अगर आपको भी किसी इंडिपेडेंस डे के फंक्शन का हिस्सा बनना है, तो ऐसे में आप तिरंगे के रंगों से सराबोर करने वाली ड्रेस और एस्सेरीज को इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं तिरंगे वाली ड्रेस और एस्सेरीज को कैसे करें...

Happy Independence Day 2019 / Tricolor Dress and Accessories




1. अगर आप इंडिपेडेंस डे पर खुद को तीन रंगों में देखना चाहती हैं,तो ऐसे में आप तिरंगे के रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं। इसके अलावा अगर आप शॉर्ट ड्रेसेज पहनने में कंफर्टेबल महसूस करती हैं, तो ऐसे में आप तीन रंगों को टीमअप करके कैरी कर सकती है। इसके अलावा आप ट्राई कलर के लिए अलग-2 तीने रंगों के कपड़े यानि टी-शर्ट और स्टॉल का भी उपयोग कर सकते हैं।

2.आप स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे वाले तीन रंगों से बने नेकपीस भी पहन सकती हैं। इन नेकपीस को बाद में भी अपने किसी ओकेजन पर ड्रेस के साथ मिक्स मैच करके पहन सकती हैं।




3. लड़कियां और महिलाएं स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियां, कड़े और ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि ये रंग जहां उनमें देश प्रेम की दर्शाती है, तो वहीं रोजाना के डिजाइन और कलर से अलग लुक देते हैं।

4. अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो ऐसे में समय पर अपने कपड़ों के साथ एस्सेरीज में भी बदलाव लाना बेहद जरुरी होता है। ऐसे में आप इंडिपेडेंस डे पर अपने हैंडबैग और वॉलेट में तीन रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं।




5.अगर आप हमेशा अपने नाखूनों को सजाने के लिए नेल आर्ट के डिफरेंट डिजाइन बनवाना पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों से बनने वाले डि़जाइन को अपना सकती हैं।

6. अगर आपके बच्चों को किसी फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन में भाग लेना है या इंडिपेडेंस डे के फंक्शन में जाना है, तो ऐसे में आप उन्हें सफेद कपड़ों के साथ ट्राई कलर का स्टॉल या जेकेट पहना सकते हैं।




7. स्वतंत्रता दिवस पर पर तिरंगे के रंगों का आइशैडो यानि हरे, ऑरेंज और सफेद या सिल्वर कलर के आईशैडो को मिक्स करके लगाएं। ये देखने में बेहद खूबसूरत और रुटीन से डिफरेंट लगेगा।

8. बैंगल्स और कड़ों की ही तरह लड़कियां अपने ईयररिंग्स में भी ट्राई कलर का यूज कर सकती हैं। इसमें आप फंकी, पेपर और थ्रेड ज्वेलरी में पहने जाने वाले ईयररिंग्स पहन सकती हैं।




9.अगर आप लड़के हैं और सोच रहे हैं कि इंडिपेडेंस डे पर खुद को कैसेत तिरंगे के तीन रंगों का यूज करें, तो आप सफेद कुर्ता पजामा पर केसरिया या हरे रंग की जैकेट ट्राई कर सकते हैं।

10. अगर आपको घड़ी पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप इंडिपेडेंस डे पर तिरंगे वाली घड़ी भी पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। इसमें आप तिरंगे की स्ट्रेप ले सकते हैं या डायल के अंदर फ्लेग बनी हुई खरीद सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story