Hariyali Teej Gifts 2019 : तीज पर पत्नियों को दें ये प्यार भरा तोहफा

Hariyali Teej Gifts 2019 : तीज पर पत्नियों को दें ये प्यार भरा तोहफा
X
Hariyali Teej Gifts 2019 : साल 2019 में तीज (Teej) 3 अगस्त ( 3 August) को मनाई जाएगी। तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में आप भी पत्नी को एक आकर्षक गिफ्ट (Gift for wife) देकर अपनी फीलिंग्स उसे बता सकते हैं। इसलिए आज हम तीज 2019 (Teej 2019) के आने से पहले पत्नी के लिए गिफ्ट (Gift For Wife) बता रहे हैं।

Hariyali Teej Gifts 2019 : तीज का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम तीज पर पत्नी को खुश करने और तीज को स्पेशल बनाने वाले गिफ्ट लेकर आए हैं। जहां महिलाएं पति के लिए व्रत रखकर अपनी फीलिंग्स बताएंगी वही, पति भी पत्नी के लिए सरप्राइज गिफ्ट देकर उनसे प्यार का इजहार करें। आइए जानते हैं तीज पर पत्नी को गिफ्ट में क्या दें...

तीज पर पत्नी के लिए गिफ्ट / Teej Gifts For Wife




1. तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसके लिए वो कई दिन पहले से तैयारियां करने लगती हैं। ऐसे में आपकी (पति) तरफ से मिलने वाला सरप्राइज गिफ्ट इस दिन को स्पेशल बना सकता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी की पसंद का ख्याल रखते हुए गिफ्ट सलेक्ट करें। पत्नी को गिफ्ट में कोई ज्वेलरी (ब्रेसलेट, चेन, पेंडेट, कड़ा, पायल) दे सकते हैं।




2. वैसे तो महिलाओं ने तीज के लिए कपड़ों की शॉपिंग कर ली होगी। अगर आपकी वाइफ ने नहीं की है, तो उसे तीज के लिए कोई खूबसूरत साड़ी या सूट गिफ्ट करें। इसके अलावा आप अन्य दिनों के लिए उनकी पसंद के कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं।




3.आज के दौर में फोन सभी की एक जरुरत बन गया है। ऐसे में आप तीज पर अपनी पत्नी को स्मार्टफोन या कोई ट्रेंडी और स्टाइलिश फोन कवर गिफ्ट कर सकते हैं।




4.तीज पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन बिना कुछ खाना खाएं और पानी पीएं निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में पति को चाहिए कि वो भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र यानि उनकी सेहत का ख्याल रखने वाला हेल्थ इंश्योरेंस गिफ्ट करें। आपका ये गिफ्ट उसे बेहद पसंद आएगा।




5. आज के दौर में अपनी पर्सनेलिटी को मेंटेन करने के लिए मेकअप करना महिला और पुरुष दोनों के लिए ही एक जरुरत बन गया है। ऐसे में आप अपनी वाइफ को खुश देखना चाहते हैं, तो उसके लुक और पसंद का ख्याल रखते हुए मेकअप किट या ब्यूटी प्रोडक्ट्स गिफ्ट करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story