Hartalika Teej 2019 Latest Mehndi Design: हरतालिका तीज पर महिलाओं के लिए लेटेस्ट मेंहदी डि़जाइन

Hartalika Teej 2019 : हरतालिका तीज पर आपका श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा है। इससे हाथों की खूबसूरती तो बढ़ती है, साथ ही त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ भी माना जाता है। इसी वजह से महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। इस हरतालिका तीज के मौके पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप भी मेहंदी के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
पर्सनलाइज्ड डिजाइन
यह डिजाइन आजकल काफी चलन में है और इससे आप अपने हाथों को एक डिफरेंट लुक दे सकती हैं। इस डिजाइन में आप अपने हसबैंड और अपना चेहरा हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह आप न सिर्फ आप अपने हाथ को सुंदर तरीके से सजा सकती हैं, बल्कि मेहंदी के जरिए अपने पार्टनर को एक स्पेशल मैसेज भी दे सकती हैं।
ब्रेसलेट डिजाइन
अगर आपको बहुत हैवी मेहंदी लगवाना पसंद नहीं है तो आप ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन हाथों पर बनाएं। यह डिजाइन हाथों पर बैंगल लुक देता है, इसलिए इसे ब्रेसलेट डिजाइन कहा जाता है। आप इस डिजाइन में अरेबिक, इंडियन या फिर दूसरे डिजाइन को भी बना सकती हैं। वैसे तो यह डिजाइन काफी अच्छा लगता है, लेकिन इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए कलरफुल स्टोंस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
टैटू मेहंदी
अगर मेहंदी में आप कुछ स्टाइलिश करना चाहती हैं तो टैटू मेहंदी बनवाएं। टैटू मेहंदी की खासियत यह होती है कि इसमें कलर्स या डिजाइन की कोई पाबंदी नहीं होती। आप इस मेहंदी में कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
एशियन मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन जितना सिंपल है, उतना ही खूबसूरत भी है। इस डिजाइन को बनाते समय कुछ हिस्सों को डार्क किया जाता है तो कहीं पर गैप रखा जाता है, जिससे डिजाइन की खूबसूरती और भी अधिक निखरकर सामने आती है। इस मेहंदी की खासियत यह होती है कि जब यह मेहंदी सूखती है तो हाथों पर ऑरेंज के अलावा डार्क मरून कलर नजर आता है। हाथों पर यह अलग-अलग कलर शेड्स देखने में काफी अच्छे लगते हैं।
रिंग स्टाइल मेहंदी डिजाइन
रिंग स्टाइल मेहंदी डिजाइन को बनाना इतना आसान है कि कोई भी महिला बेहद आसानी से इसे बना सकती है। इस डिजाइन में फूलों के डिजाइन को बनाते हुए मेहंदी को हैंड ज्वेलरी का लुक दिया जाता है। चाहे तो इस डिजाइन को घर पर लगाएं या किसी एक्सपर्ट से भी लगवा सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS