Holi 2020: होली के मौके पर बी- टाउन के इन व्हाइट कलेक्शन से आइडिया लेकर दिखें स्टाइलिश

Holi 2020: होली के मौके पर बी- टाउन के इन व्हाइट कलेक्शन से आइडिया लेकर दिखें स्टाइलिश
X
Holi 2020: होली के मौके पर पुराने कपड़े पहनने के बजाय स्टाइलिश सफेद कपड़े पहनकर त्योहार को खास बना सकती हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए कुछ सेलिब्रेटीज के व्हाइ ड्रेसस के कलेक्शन लेकर आए हैं। जिनसे आइडिया लेकर आप इस खास मौके पर स्टाइलिश दिख सकती हैं।

Holi 2020: होली का यह त्योहार रंगो के लिए जाना जाता है। रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए आपने अक्सर लोगों को सफेद रंग के कपड़े पहने देखा होगा। आजकल होली पर हर कोई सिर्फ सफेद रंग में ही होली खेलना चाहता है। होली पर सफेद कपड़े पहनना का ट्रेंड सालों से चल रहा है। और ये ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।

वहीं आप इस होली के अवसर पर अगर आप कुछ अलग दिखना चाहते हैं तो सफेद जंपसूट के साथ कढ़ाई वाली हाफ जैकेट पहन सकती हैं।वहीं आप पूरी तरह पारंपरिक दिखने के लिए टी-शर्ट या कुर्ती भी पहन सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन पर कम से कम रंग लगे, तो आप श्रग भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आपके हाथ भी सेफ रहेंगे और आप स्टाइलिश भी लगेंगी।

तो वहीं कई लोग होली पर पुराने कपड़े पहन कर भी होली खेलते हैं। ऐसे में आप होली के मौके पर पुराने कपड़े पहनने के बजाय स्टाइलिश सफेद कपड़े पहनकर त्योहार को खास बना सकती हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए कुछ सेलिब्रेटीज के व्हाइ ड्रेसस के कलेक्शन लेकर आए हैं। जिनसे आइडिया लेकर आप इस खास मौके पर स्टाइलिश दिख सकती हैं। तो चलिए देखते हैं सेलिब्रिटीज के व्हाइट कलेक्शन।




















Tags

Next Story