Holi 2021: होली खेलने से पहले जरूर कर लें ये काम, रंग छुड़ाने में होगी आसानी

कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है। वहीं लोग कुछ दिन पहले से ही त्योहार की तैयारी में लग जाते हैं। वहीं होली में लोग रंगों से होने से वाले नुकसान के कारण भी काफी परेशान रहते हैं। होली के रंग छुटाने में लोगों को काफी मशक्कत होती हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप होली के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं।
अपनाएं ये टिप्स
- होली खेलने से पहले आप अपनी बॉडी पर अच्छे से कोल्ड क्रीम लगा लें। ऐसा करने से रंग आसानी से निकल जाता है। आंखों के नीचे, नाक के आस-पास और कानों पर उगंलियों की मदद से कोल्ड क्रीम लगाएं।
- कोशिश करें कि होली के दिन फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। छोटे कपड़े पहनने से रंग शरीर पर ज्यादा लगेगा।
- अगर आपको जल्दी एलर्जी हो जाती है या रंग खेलने से छोटे छोटे दाने उभर जाते हैं। ऐसे में आप रंग खेलने से पहले ऐलोवेरा जेल लगा लें। कोशिश करें कि ताजा ऐलोवेरा जेल लगाएं।
- रंग खेलने से पहले ही कानों में रूई लगा लें। जिससे कानों के अंदर रंग न पहुंचे। रूई लगने से न तो आपके कानों के भीतर रंग पहुंचेगा और कान के ऊपर- ऊपर से ही आपको रंग छुड़ाना होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS