क्या आपकी पीठ पर भी हो रहे हैं दाने तो एक बार जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें दाने निकलने का कारण

आजकल ज्यादातर लोग पीठ पर दाने निकलने के कारण काफी परेशान रहते हैं। यह दिक्कत महिलाओं और पुरूषों दोनों में देखने को मिलती है। वहीं टीनऐज में पीठ पर दाने ज्यादा निकलते हैं। इसके निकलने कई कारण होते हैं। वहीं अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको पीठ पर दाने निकलने का कारण भी बताएंगे।
ये है घरेलू उपचार
- इससे निपटने के लिए आप गर्मियों में नारियल तेल और सर्दियों में सरसों का तेल यूज कर सकते हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले एक बड़ा चम्मच नारियल या सरसों का तेल में आधा चम्मच अजवाइन और 4-5 कली लस्सन को 5 मिनट तक पकाएं।
- अगर आप लस्सन का यूज नहीं करना चाहते हैं तो आप इसकी जगह मैथी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तेल को अच्छे से पक जाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस तेल को छानकर एक शीशी में कर लें।
- इस तेल से हर रोज दिन में 2-3 बार पीठ की मालिश करें।
- इसे आप सुबह नहाने से पहले और रात को सोने से पहले यूज कर सकते हैं।
ये हैं कारण
- हॉर्मोनल चैंज होना
-पेट से जुड़ी सम्स्या होना
- कब्ज की दिक्कत रहना
Also Read: Eyebrows सेट करवाने से पहले जान लें, किस तरह की आईब्रो शेप से उभरती है पर्सनालिटी
- पीरियड्स के समय
- ज्यादा स्ट्रेस लेना
- कम पानी पीना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS