कम खर्चे में इन चीजों के जरिए आप अपनी स्किन फ्लॉलेस बना सकती हैं

कम खर्चे में इन चीजों के जरिए आप अपनी स्किन फ्लॉलेस बना सकती हैं
X
आप घर में मौजूद चीजों से अपनी स्किन को एकदम बेहतर बना सकती हैं। इसमें आपके ज्यादा रूपये भी खर्च नहीं होते हैं और रिजल्ट भी काफी अच्छे देखने को मिलते हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिससे आप घर पर रहकर ही अपनी स्किन को फ्लॉलेस बना सकती हैं।

हर लड़की अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहती है जिसके लिए वो काफी जद्दोजहद भी करती है। लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता है। ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों से अपनी स्किन को एकदम बेहतर बना सकती हैं। इसमें आपके ज्यादा रूपये भी खर्च नहीं होते हैं और रिजल्ट भी काफी अच्छे देखने को मिलते हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिससे आप घर पर रहकर ही अपनी स्किन को फ्लॉलेस बना सकती हैं।

नींबू

इसके लिए आप नींबू का एक टुकड़ा लें और इसे हल्के हाथों से फेस पर रगड़ें। यह आप 5-7 मिनट तक करें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

शहद

इसके लिए आप शहद और दालचीनी का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर फेस पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश करें। आपको अपनी स्किन पर निखार दिख जाएगा।

चंदन

चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फेस वॉश कर लें।

टमाटर

टमाटर का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे कम से कम 15 मिनट के लिए फेस पर रब करें। यह आपके पिंपल और सन बर्न को खत्म करता है। इसके साथ ही आपकी स्किन भी काफी सॉफ्ट होती है।

पपीता

पपीता फेस के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके लिए आप पपीते के पल्प को 15 मिनट के लिए फेस पर रगड़ें और फिर फे स वॉश करें। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें।

Also Read: हॉट दिखने वाली इस एक्ट्रेस ने एक्सट्रा बोल्ड दिखने के लिए अपने लुक्स का खुद ही किया कबाड़ा, देखें वायरल फोटोज

आलू

इसके लिए आप आलू का रस निकालें और फेस पर लगा लें। इसके सूखने के बाद फेस को अच्छे से धो लें। यह चेहरे के दाग धब्बे खत्म करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Tags

Next Story