Beauty Quest: गर्मी में त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं से हैं परेशान तो यहां जानिए इसका समाधान...

मौसम गर्मी या सर्दी कोई भी हो अपने शरीर और त्वचा का विशेष ध्यान रखना उतना ही आवश्यक होता है जितना कि आप अपने दिल या शरीर के बाकी किसी अंग का ख्याल रखते हैं। खासकर गर्मियों में तेज़ धूप और धूल भरी हवा से आपकी त्वचा टेन हो सकती है और समय से पहले यह शुष्क और मुरझाई हुई सी प्रतीत होने लगती है। वहीं गर्मियों में नैक का स्किन कलर डार्क होना, बाल झड़ना आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए अब ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानते है अपनी समस्या का समाधानः-
1. सवाल- मेरी उम्र 30 साल है। मेरा स्किन कॉम्प्लेक्शन फेयर है लेकिन नेक की स्किन का कलर थोड़ा डार्क है। इस वजह से फेस और नेक का मेकअप कलर अलग नजर आने लगता है। प्लीज बताएं कि इसे मैं कैसे बैलेंस कर सकती हूं?
-शुभांगी, दंतेवाड़ा
जवाब- जैसा आप बता रही हैं कि आपके नेक का कलर कॉम्प्लेक्शन (Color Complexion) थोड़ा डार्क है। ऐसे में आप सबसे पहले अपने नेक पर ब्लीच कराएं। इससे आपकी स्किन कलर में फर्क नजर आने लगेगा। इसके अलावा जब आप कहीं भी बाहर जाती हैं, तो अपने नेक पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके साथ ही अपनी नेक स्किन के कलर (Neck Skin Color) को बेहतर करने के लिए एलोवेरा का यूज कर सकती हैं। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है, तो इसका एक पत्ता लें। इसे टेढ़ा काट लें। अब इसे कुछ देर के लिए रख दें। इसमें से पीले रंग का लिक्विड निकलेगा, उसे निकल जाने दें। जब वह निकल जाए, तो एलोवेरा पत्ते को धो लें। अब इसे बीच में से आधा काट लें। इसमें से जो जैल निकले, इसे एक महीने तक रेग्युलर अपनी नेक स्किन पर अप्लाई करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फेयरनेस एंजाइम्स होते हैं। इसके यूज से आपकी नेक स्किन फेयर नजर आने लगेगी।
2. सवाल- मेरी उम्र 19 साल है। मेरी आईब्रोज बहुत कम हैं। इसे अच्छा लुक देने के लिए पेंसिल काजल का यूज करती हूं। पर लुक उभरकर नहीं आता। प्लीज बताएं कि आईब्रोज को ग्रो करने के लिए क्या किया जा सकता है?
-श्रेया, बस्तर
जवाब- अगर शुरू से ही आपकी आईब्रोज कम हैं यानी, नेचुरल ग्रोथ (natural Growth) नहीं रही है, तो उसे ग्रो नहीं किया जा सकता। अगर किसी वजह से आपकी आईब्रोज के बाल निकल गए हैं, तो उसके लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा अरंडी का तेल लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें एरोमैटिक ऑयल के मिला सकती हैं। इन्हें मिक्स करके अपनी आईब्रो की मसाज करें। ऐसा रेग्युलर करेंगी, तो आईब्रोज में फर्क नजर आने लगेगा। स्थाई इलाज के तौर पर आप पर्मानेंट आईब्रोज भी बनवा सकती हैं। इससे जुड़ी जानकारी आप किसी एक्सपर्ट से ले सकती हैं। ध्यान रखें कि पर्मानेंट आईब्रो किसी अच्छे सैलून में ही बनवाएं।
3. सवाल- मेरी उम्र 26 साल है। मेरे बाल कर्ली हैं। मैं इनकी प्रॉपर केयर करती हूं, फिर भी बाल बहुत ज्यादा ड्राय रहते हैं। प्लीज बताएं कि मैं अपने बालों की केयर कैसे कर सकती हूं?
-आशा, बिलासपुर
जवाब- आमतौर पर कर्ली हेयर फ्रीजी ही होते हैं। अगर आप बालों की फ्रीजीनेस (Freezeness) को कम करना चाहती हैं, तो बालों की रेग्युलर मसाज करें। मसाज करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, आपके बालों की फ्रीजीनेस कम होती है और बालों को न्यूट्रीशन (Nutrition) भी मिलता है। इससे आपके बाल सॉफ्ट भी रहेंगे। बालों की मसाज के लिए ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल या फिर आल्मंड ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें ऑयल हमेशा बालों को वॉश करने से पहले लगाएं। हेयर ऑयलिंग (Hair Oilling) करने के बाद कुछ देर के लिए बालों पर तेल को लगा रहने दें। इसके बाद हेयर वॉश करें। वैसे कर्ली बालों के लिए माइल्ड शैंपू बेस्ट होते हैं। अगर आपको माइल्ड शैंपू ना मिले तो जो भी शैंपू आप यूज कर रही हैं, उसको माइल्ड करके यूज कर सकती हैं। शैंपू को माइल्ड करने के लिए थोड़ा-सा शैंपू लें। उसे पानी में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पानी से अपने हेयर वॉश करें। इससे आपके बालों पर फर्क नजर आने लगेगा। इसके अलावा आपको अपने हेयर कॉम्ब करते हुए भी काफी कॉन्शस रहना चाहिए। आप हेयर कॉम्ब करने के लिए सामान्य कॉम्ब का यूज ना करें। इसके बजाय वाइड टीथ कॉम्ब यानी चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करें। यह कॉम्ब आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS