शादी या किसी फंक्शन में जाने से पहले लगाएं ये खास फेसपैक, चेहरा करेगा ग्लो

अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जोकि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अनार केवल खाने से ही नहीं बल्कि फेस पर लगाने से भी चेहरे पर निखार आता है। अनार से बना फेसपैक आपको गर्मियों में होने वाली जलन, टेनिंग जैसी समस्याओं से बचाता है। गर्मियों में होने वाली टेनिंग और जलन पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसी समस्याओं को इग्नोर करना आपको आगे जाकर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बचने के लिए आप अनार से बना फेसपैक भी लगा सकते हैं। आज हम आपकी मदद के लिए आपको अनार से बना फेसपैक बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं अनार का फेसपैक बनाने का तरीका।
सामग्री
अनार
शहद
Also Read: टेनिंग से बचाता है ये Homemade Almond Scrub, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका
फेसपैक बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले अनार को अच्छे से धो लें। इसके बाद इसे छीलें और बीजों को निकाल लेंष
- फिर इन बीजों को मिक्सचर की मदद से ब्लेंड करें और फिर इसे निकाल लें।
- इसके बाद इसमें शहद मिक्स करें। तैयार पेस्ट को आप फेस पर लगाएं।
इसे आप फेस पर 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी की मदद से चेहरा धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS