जल्दी चाहती हैं फेस पर निखार तो इस तरह लगाएं चंदन पैक, मिलेंगे और भी कई फायदे

जल्दी चाहती हैं फेस पर निखार तो इस तरह लगाएं चंदन पैक, मिलेंगे और भी कई फायदे
X
कुछ लड़कियों की स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि वो अपनी स्किन पर कुछ भी नहीं लगा पाती हैं। क्योंकि ऐसे में फायदा मिलने वाली चीजों से भी नुकसान होने लगता है। वहीं अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है तो ऐसे में आप अपनी स्किन डेली केयर में चंदन को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप चंदन से तैयार फेसपैक लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन की तमाम परेशानियां भी दूर होती हैं।

हर लड़की खूबसूरत दिखने के लिए काफी जतन करती है। वहीं कुछ लड़कियों की स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि वो अपनी स्किन पर कुछ भी नहीं लगा पाती हैं। क्योंकि ऐसे में फायदा मिलने वाली चीजों से भी नुकसान होने लगता है। वहीं अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है तो ऐसे में आप अपनी स्किन डेली केयर में चंदन को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप चंदन से तैयार फेसपैक लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन की तमाम परेशानियां भी दूर होती हैं। वहीं ये प्राकृतिक होने की वजह से स्किन को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। आज हम आपकी मदद के लिए चंदन का फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चंदन फेसपैक बनाने का तरीका।

सामग्री

चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

कच्चा दूध- 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर- चुटकीभर

गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच

विधी

इसके लिए आप पहले सभी चीजों एक बाउल में डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आप इस तैयार पेस्ट को फेस और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद आप इसे पानी से धो लें। अगर आप अच्छा रिजल्ट पाना चाहती हैं तो इसे आप हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

Also Read: Tomato Facepack: टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन दिखेगी सुंदर और जवां

ये हैं फायदे

- पिंपल्स, दाग- धब्बे, झुर्रियां और झाइयों की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

- ड्राई स्किन की परेशानी दूर कर स्किऩ में नमी आती है।

- फेस ग्लो करता है।

- रंगत साफ होती है।

Tags

Next Story