स्किन टोन निखारने के लिए लगाएं ये उबटन, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

स्किन टोन निखारने के लिए लगाएं ये उबटन, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
X
अक्सर देखा जाता है कि महिलाेएं स्किन को गोरा करने के लिए काफी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि कोई भी प्रोडक्ट स्किन को गोरा नहीं बना सकती है। स्किन को शाइनिंग बनाकर आप अपनी पर्सैनिलिटी को निखार सकती हैं। इसके लिए आज हम आपको कुछ होममेड उबटन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रूप को निखारने में मदद कर सकता है।

सुंदर दिखने के लिए इंसान को गोरा होना जरूरी नहीं। इसके लिए स्किन का ग्लोइंग होना ज्यादा जरूरी होता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाेएं स्किन को गोरा करने के लिए काफी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि कोई भी प्रोडक्ट स्किन को गोरा नहीं बना सकती है। स्किन को शाइनिंग बनाकर आप अपनी पर्सैनिलिटी को निखार सकती हैं। इसके लिए आज हम आपको कुछ होममेड उबटन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रूप को निखारने में मदद कर सकता है। आज हम आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं घर पर उबटन बनाने का तरीका।

सामग्री

बेसन - 4 बड़े चम्मच

ओटमील या पोहा - 1/2 कप

हल्दी पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

गुलाबजल - 4 बड़े चम्मच

दूध - जरूरतअनुसार

एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच

ऐसे बनाएं उबटन

इसे बनाने के लिए आप सभी चीजों को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें। पैक न ही ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद 10 मिनट के लिए साइड पर रख दें।

ऐसे लगाएं उबटन

इसे आप नहाने के बाद हाथ-पैर, गर्दन और फेस पर लगाएं। इसे आप 10-15 मिनट लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी की मदद से इसे साफ कर लें। इसके बाग आप फेसवॉश का यूज न करें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार यूज कर सकती हैं।

Tags

Next Story