फेस मिस्ट लगाने से लंबे समय तक टिकता है मेकअप, घर पर ही इसे बना सकती हैं

हर मौसम के साथ साथ स्किन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते है। जिस वजह से त्वचा डल डार्क, और सूखी नजर आने लगती है। वहीं नेचुरल ग्लो खो जाने के साथ साथ फेस पर दाग,धब्ब, पिंपल्स, रिंकल्स जैसी समस्याएं होने लगती है। जिससे आपको फेस एकदम बेजान दिखने लगता है। आपको बता दें कि ऐसी समस्या से निजात पाने के लिए स्किन डीपली पोषण की सख्त जरूरत होती है। इसके लिए आपको एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुणों से भरपूर ग्रीन टी से फेस्ट मिस्ट तैयार फेस पर लगाना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आपको ग्रीन टी से बने फेस्ट मिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपकी मदद के लिए हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं ग्रीन टी से बने फेस्ट मिस्ट बनाने का तरीका। इसके साथ ही हम आपको इसे लगाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदो के बारे में भी बताएंगे।
सामग्री
ग्रीन- टी (पत्तियां)- 1 बड़ा चम्मच
रोज हिप ऑयल- 3-4 बूंदें
पानी- 1/2 कप
गुलाब जल- 1 चम्मच
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी और ग्रीन- टी की पत्तियों को डालकर 10 मिनट तक उबाल लें।
- इसके बाद तैयार पानी को ठंडा करके छानें।
- फिर अब इसमें रोज हिप और गुलाब जल मिक्स करें।
- अब तैयार मिक्सचर को स्प्रे बॉटल में भरें और फ्रिज में रख दें।
ऐसे करें यूज
इसे आप त्वचा के डल, ड्राइ फील होने पर स्प्रे करें। स्प्रे करते वक्त आंखों को बंद कर लें।
फेस मिस्ट के फायदे
- यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है।
- अगर आप इसे मेकअप करने से पहले लगाती हैं तो आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहता है।
Also Read: Celebrity Beauty Tips : मीरा राजपूत ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, खाने की ये चीजें लगाती हैं फेस पर
- इसे लगाने से फेस का एक्सट्रा ऑयल निकलता है।
- गर्म के मौसम में एलर्जी, जलन, खुजली जैसी होने वाली परेशानियों से दूर रखता है।
- आप चाहें तो इ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS