स्किन टाइट करने करने के लिए लगाएं ये Homemade Anti Ageing सीरम, दिखेंगी एकदम जवां

स्किन टाइट करने करने के लिए लगाएं ये Homemade Anti Ageing सीरम, दिखेंगी एकदम जवां
X
चुकंदर में आयरन, बी6, फोलेट, विटमिन सी, और फॉसफोरस जैसे कई पोषक तत्व और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं,जो काफी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ ही आपको झुर्रियों की समस्या होने लगती है। वहीं अगर आप भी झुर्रियों के चलते परेशान हैं तो हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

चुकंदर से होने वाले फायदो के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। ये सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में आयरन, बी6, फोलेट, विटमिन सी, और फॉसफोरस जैसे कई पोषक तत्व और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं,जो काफी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ ही आपको झुर्रियों की समस्या होने लगती है। वहीं अगर आप भी झुर्रियों के चलते परेशान हैं तो हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। यह घरेलू उपाय है चुकंदर से बना सीरम। इसके लिए आप हर रोज चुकंदर का एंटी एजिंग ग्लो सीरम यूज करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसी बीच हम आपको आज चुकंदर से बना सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चुकंदर सीरम बनाने का तरीका।

सामग्री

चुकंदर- 1

गुलाबजल - 5-6 चम्‍मच

एलोवेरा जेल - 1 चम्‍मच

कैस्‍टर ऑयल - 1/4 चम्‍मच

सीरम बनाने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को छीलकर धो लें।

- इसके छोटे छोटे पीस बनाकर बाउल में रखें।

- इन टुकड़ों को गुलाब जल में कम से कम 30 मिनट के लिए भिगोएं।

- बाद में इन टुकडों को दूसरी कटोरी में रख दें। आप देखें कि अब गुलाब जल पूरी तरह से लाल हो चुका होगा।

Also Read: भाई के सामने इस एक्ट्रेस ने पहनी बिकनी तो भड़के लोग, कहा- शर्म है तुम पर

- इसमें अब एलोवेरा जेल मिलाएं और इसके बाद कैस्टर ऑयल। इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

आपका सीरम तैयार है। इसे आप एक कांच की शीशी में स्टोर करके फ्रीज में रख सकती हैं।

Tags

Next Story