घर पर ऐसे तैयार करें मेहंदी की कोन, रंग आएगा बहुत प्यारा और टिकेगी भी ज्यादा दिन

घर पर ऐसे तैयार करें मेहंदी की कोन, रंग आएगा बहुत प्यारा और टिकेगी भी ज्यादा दिन
X
कुछ लड़कियों की शिकायत रहती है कि आजकल की मेहंदी का रंग नहीं आता है और न ही मेहंदी ज्यादा दिन टिकती है। इसकी वजह की ज्यादातर महिलाएं बाहर की कोन से मेहंदी लगवाती हैं। मार्केट की कोन में केमिकल होता है। जोकि हानिकारक होती है। वहीं केमिकल की वजह से मेहंदी का रंग जल्दी आता है और उतनी जल्दी चला भी जाता है। ऐसे में आप घर की बनी कोन से मेहंदी लगवा सकती हैं।

कुछ ही दिनों में हरियाली तीज, रक्षा बंधन जैसे त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में महिलाएं मेहंदी लगवाना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं कुछ लड़कियों की शिकायत रहती है कि आजकल की मेहंदी का रंग नहीं आता है और न ही मेहंदी ज्यादा दिन टिकती है। इसकी वजह की ज्यादातर महिलाएं बाहर की कोन से मेहंदी लगवाती हैं। मार्केट की कोन में केमिकल होता है। जोकि हानिकारक होती है। वहीं केमिकल की वजह से मेहंदी का रंग जल्दी आता है और उतनी जल्दी चला भी जाता है। ऐसे में आप घर की बनी कोन से मेहंदी लगवा सकती हैं। इससे रंग भी बहुत अच्छा आएगा और मेहंदी ज्यादा दिन तक टिके भी। आज हम आपको बताएंगे कि घर पर कोन कैसे तैयार करें तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

- इसके लिए आप सबसे पहले मेहंदी पाउडर बाहर से खरीदें। फिर इसे बारीक कपड़े से छान लें। फिर आप थोड़ा सा पानी लेकर इसमें आधा चम्मच कत्था पाउडर, आधा चम्मच चाय पत्ती और आधा चम्मच कॉफी डालकर उबालें और गैस बंद कर दें। पानी के ठंडा हो जाने के बाद इससे मेहंदी घोल लें और फिर 2-3 घंटे के लिए अलग रख दें।

इसके बाद आप एक पॉलिथिन की मदद से कोन बना लें। फिर इसमें मेहंदी भर कर मेहंदी लगाएं। इसके सूखने के बाद इसपर नींबू का रस और पानी का मिक्स घोल लगाएं। मेहंदी सूखने के बाद आप बिना धार वाली चाकू से मेहंदी उतारें। फिर लौंग पर तवा गर्म करके इसका धुआं लें। 2-3 घंटों तक मेहंदी वाले हाथों को पानी में न डालें।

Tags

Next Story