आंखों को ऐसे बनाये अट्रैक्टिव, खूबसूरती में लगा देंगी चार चांद

आंखों को ऐसे बनाये अट्रैक्टिव, खूबसूरती में लगा देंगी चार चांद
X
आंखों में प्रॉपर तरीके से काजल और लाइनर ना लगाया गया हो तो मेकअप अधूरा लगता है। इन्हें अगर सही तरह से लगाया जाए, तो आपका मेकअप लुक और निखर उठता है। वैसे सिंपल लुक में भी काजल लगाना अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आता है।

चेहरे पर बड़ी आंखें दिखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं, लेकिन अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो भी काजल और आई लाइनर (Eyeliner) की मदद से आप उन्हें अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। इसके लिए बस आपको इन्हें अप्लाई करने के सही तरीका पता होना चाहिए। मेकअप आर्टिस्ट कंचन बताती हैं कि आप मेकअप (Makeup Steps) के सारे स्टेप्स खूब अच्छी तरह फॉलो करती हैं, लेकिन अगर आंखों में प्रॉपर तरीके से काजल और लाइनर ना लगाया गया हो तो मेकअप अधूरा लगता है। इन्हें अगर सही तरह से लगाया जाए, तो आपका मेकअप लुक और निखर उठता है। वैसे सिंपल लुक में भी काजल लगाना अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आता है। दरअसल, अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो भी काजल और आई लाइनर के जरिए आप इनको बड़ा दिखा सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको इन्हें अप्लाई करने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए।

ऐसे लगाएं काजल

काजल को आंखों पर अप्लाई करते हुए पूरी सावधानी बरतें। सही तरह से काजल स्टिक पकड़ें। अब आंखों की बाहरी किनारे से शुरू करते हुए काजल को अंदर की तरफ लगाएं। अगर आपको डार्क काजल पसंद है, तो इसी प्रोसेस को दो-तीन बार दोहराएं। काजल लगाते हुए इनर कॉर्नर में ब्लैंक स्पेस (Black Space) ना छोड़ें। उसे भी काजल से अच्छी तरह फिल कर लें। इस तरह आपकी काजल का शेप, आपकी आंखों को डिफाइन करेगा।

इस्तेमाल करें थिन टिप काजल स्टिक

आमतौर पर महिलाएं वाइडर काजल लगाने के लिए मोटी टिप वाला काजल स्टिक यूज करती हैं, जबकि मोटे टिप वाले काजल से आंखों की शेप अच्छी तरह नहीं बन पाती। इसे सही तरह से अप्लाई करने में भी प्रॉब्लम आती है, जिससे पूरे फेस का लुक बिगड़ जाता है। अगर आपकी आंखें बहुत छोटी हैं, तो थिन टिप के काजल स्टिक का यूज करें। काजल लगाने के लिए ब्रश की हेल्प भी ले सकती हैं। इस तरह सही प्रोडक्ट यूज करके आप अपनी आंखों को ईजीली अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं।

ऐसे लगाएं लाइनर

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको लाइनर भी लगाना चाहिए। लाइनर ना सिर्फ पलकों पर लगाएं बल्कि काजल के आउटर पोर्शन में भी अप्लाई करें। लेकिन इसे अप्लाई करने से पहले उसके मैथड के बारे में अच्छी तरह जान लें। सबसे पहले पलकों के ऊपरी हिस्से में लाइनर की एक पतली लाइन बनाएं। लाइनर हल्की सी बाहर की ओर जानी चाहिए। इससे आंखों की शेप अच्छी नजर आती है। इसी तरह निचली लैश लाइन पर भी लाइनर अप्लाई करें। इसके लिए लैश लाइन के सबसे बाहरी हिस्से पर लाइनर अप्लाई करें और लाइनर खींचते हुए आंखों के कॉर्नर की तरफ ले जाएं। इससे आपकी आंखों को वाइडर लुक मिलता है।

सही रखें आईब्रोज शेप

आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए काजल और लाइनर अप्लाई करने के साथ ही आपको आईब्रोज की सही शेप पर भी ध्यान देना चाहिए। इसलिए अपनी आईब्रोज को हमेशा ट्रिम और प्रॉपर शेप में रखें। आपके फेस पर किस तरह की आईब्रोज शेप सूट करेगी, इस बारे में एक्सपर्ट से जान लें। आमतौर पर थिक, बोल्ड और शार्प आईब्रोज आंखों की खूबसूरती बढ़ाती हैं।

Tags

Next Story