Beauty Tips: इन घरेलू नुस्खों के साथ पाएं अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा, कुछ ही दिनों में मिलेंगे रिजल्ट्स

Beauty Tips: कई सारी महिलाओं को स्लीवलेस (Sleeveless) और ट्यूब ड्रेस (Tube Dress) काफी पसंद होती हैं। ऑफ शोल्डर टॉप (Off-Shoulder Top) में महिलाओं की खूबसूरती (Beauty) का जवाब ही नहीं होता। लेकिन कई बार अंडरआर्म्स के कालेपन (Dark Underarms) के कारण महिलाएं ऐसी ड्रेस से एक दूरी बना लेती हैं। अगर आप भी उन महिलाओँ में से एक हैं, जिन्हें ये ड्रेस पसंद तो बहुत है, लेकन अंडरआर्म्स के कालेपन के चलते वे इनसे दूर ही रहती हैं। तो हम अपनी इस स्टोरी में लेकर आएं हैं, कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies) जिन्हें फॉलो करके आप इस कालेपन से छुटकारा पा सकती हैं...
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा जब त्वचा पर लगाया जाता है तो एक मूल एक्ज़ोथिर्मिक रिएक्शन देता है जो त्वचा को साफ़ करने के लिए एपिडर्मिस से डेड स्किन सेल्स को हटा देता है। पानी और बेकिंग सोडा के साथ एक दानेदार पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपनी अंडरआर्म्स पर गोलाई से लगाएं, फिर ठंडे पानी से इसे धो कर सुखा लें। बेहतर रिजल्ट्स के लिए पानी के बजाय गुलाब जल का इस्तेमाल करें और इसे सप्ताह में तीन बार दोहरा सकते हैं।
नींबू
नींबू काफी ज्यादा एसिडिक होते हैं और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाते हैं। इनके ब्लीचिंग गुण अंडरआर्म्स के कालेपन को भी कम करते हैं। एक नींबू को आधा काटकर चीनी में डुबोएं। स्लाइस को अपने अंडरआर्म्स पर 2 मिनट के लिए रगड़ें। आपको हल्की चुभन और खुजली का अनुभव हो सकता है। इसके बाद 5 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
आलू
सेंसिटिव स्किन के लिए आलू एक बेहतर विकल्प है। आलू में हल्का साइट्रिक एसिड होता है और भले ही वे धीमी गति से काम करते हों, लेकिन इससे भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। आलू को स्लाइस में काट लें और अंडरआर्म्स की त्वचा पर रगड़ें। इसके 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें और इसे दिन में दो बार दोहराएं।
खीरा
खीरा एक कूलिंग एजेंट होने के साथ-साथ ब्लीचिंग एजेंट भी है। गर्मियों में पसीने के कारण अंडरआर्म्स में आए कालेपन से राहत देने में खीरा काफी असरदार है। खीरे के स्लाइस काटकर त्वचा पर मलें। 10 मिनट बाद इसे धोकर सुखा लें। ऐसा दिन में दो बार करने से आपको बेहतरीन रिजल्ट्स मिलेंगे।
दूध और बेसन
थोड़े से बेसन में तीन बड़े चम्मच दूध मिलाएं। एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी अंडरआर्म्स पर दस मिनट से अधिक समय तक स्क्रब करें और सूखने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धोकर सुखा लें। सप्ताह में तीन बार दोहराएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS