Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर फॉलो करें ये Makeup Tips, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Makeup looks to try on Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर भारत देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। अगर आप आज खुद को देश भक्ति के रंग में रंगना चाहती हैं और अपने मेकअप में कुछ बदलाव करना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आएं है, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
1- तिरंगे के रंग में रंगे आईशैडो (Tricolor Eye shadow)
आपकी आईशैडो आपके मेकअप में चार चांद लगा देती है। इससे आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप अपनी आईशैडो को तिरंगे के रंग में रंग सकती हैं। आप अपनी आईशैडो में केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें बेहद अट्रैक्टिव लगेंगी।
2- आईलाइनर (eye liner)
आईशैडो के अलावा आप अपनी आंखों में आईलाइनर भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी ऊपरी लैश लाइन के ऊपर केसर की एक पतली लाइन बनाएं। उसके बाद सफेद और फिर हरे रंग की लाइन बनाएं। अगर आप अपनी आंखों को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो चेहरे के बाद मेकअप को थोड़ा लाइट रखें।
3- नाखूनों पर बनाएं तिरंगा (Flag-Inspired Nails)
आज कल नेल्स एक्सटेंशन का काफी क्रेज हैं। आप चाहें तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप नेल्स एक्सटेंशन करा सकती हैं और इन्हें देश भक्ति के लुक में रंग सकती हैं। इसके अलावा आप नाखूनों पर तिरंगा भी बनवा सकती हैं।
4- लिप्स पर लगाएं केसरिया रंग की लिपस्टिक (Saffron Lips)
आप अपने लिप्स पर बोल्ड केसरिया लिपस्टिक लगाएं। अगर आप अपने लिप्स को थोड़ा बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो आप अपनी आंखों के मेकअप से मैच करें।
5- सफेद और हरा लाइनर (White and Green Liner)
अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप वॉटरलाइन पर सफेद या न्यूड आईलाइनर लगाएं। झंडे के रंगों को जोड़ने के लिए नीचे वाली लैश लाइन पर हरे रंग का आईलाइनर लगाएं।
ये भी पढ़ें- Happy Independence Day 2023: देशभक्ति के रंग में रंगा देश
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS