International yoga Day 2019: चेहरे के पिंपल्स और दाग धब्बे दूर करने के लिए योग

International yoga Day 2019: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Yoga Day 2019) हर साल की ही तरह इस बार भी 21 जून को भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इंटरनेशनल योगा डे की थीम (International Yoga Day 2019 Theme) क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) रखी गई है। आपने आज तक योग (Yoga) और प्राणायाम (Pranayam) करने से लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वस्थ लाभ (Physical and mental health benefits)लेते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग करने से चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सकता है। जी हां, इसलिए नियमित रुप से योग करने से चेहरे के दाग धब्बों और मुंहासों को दूर (Yoga to remove facial pimples and stains) किया जा सकता है। इसलिए विश्व योगा डे (World Yoga Day) के आने से पहले आज हम आपको योग से पिंपल्स और दाग धब्बे दूर करने का तरीका (How to remove pimples and stains from yoga) बता रहे हैं।
चेहरे के दाग धब्बे और मुंहासों को दूर करने वाले योग :
1. सर्वांगसन (सर्व+अंग+आसन) एक अकेला ऐसा आसन है, जिसके माध्यम से शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ और क्रियाशील रखा जा सकता है। क्योंकि इस आसन में शरीर के सभी अंगों पर असर सकारात्मक असर पड़ता है। सर्वांगसान करने के लिए सबसे पहले किसी दरी या योगा मैट पर सीधे लेट जाएं।
इसके बाद अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं और 90 डिग्री का आकार बनाएं। इस स्थिति में कुछ देर रुकें और अपने दोनों हाथों से कमर के हिस्से को पकड़ें और फिर उस स्थिति में कुछ देर रूकें। इसके बाद धीरे-धीरे क्रमश: पहली वाली अवस्था में वापस आ जाएं और कुछ देर शवासान करें।
अगर आप 90 डिग्री पर पैरों को रोक कर रखने में असुविधा महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में पैरों को 120 डिग्री यानि सिर के ऊपर से पैरों के अंगूठों को जमीन पर लगाएं और अपने दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। इसके बाद धीरे-धीरे क्रमश: पहली वाली अवस्था में वापस आ जाएं और कुछ देर शवासान करें।
सर्वांगासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। चेहरे और मस्तिष्क में रक्त संचार में वृद्धि होने से त्वचा में कसावट आती है। चेहरे पर ग्लो आता है। इसके अलावा एड्रेनल ग्रंथियों, अंडकोष और अंडाशय मजबूत होता है। सर्वांगसन के नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां स्ट्रांग बनती हैं। अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। पेट संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है। शरीर का इन सब बीमारियों से निजात मिलने के फलस्वरूप चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है।
2. भुजंगासान भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में कारगर साबित होता है। क्योंकि चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे रक्त की अशुद्धता, शरीर में ऑक्सीजन की कमी और पेट संबंधी रोगों के कारण होते हैं। ऐसे में भुजंगासान का रोजाना अभ्यास करके पेट के रोगों को ठीक करके चेहरे के पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर करके सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है।
भुजंगासान करने के लिए सबसे पहले एक दरी या योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कंधों के पास रखें। इसके बाद अपने दोनों पैरों को आपस में मिलाकर रखें, फिर सांस लेते हुए अपने सिर और शरीर के आगे के हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और चेहरे को आकाश की तरफ करें।
कुछ देर उस स्थिति में रूकें और फिर सांस छोड़ते हुए पुन: पहले वाली अवस्था में वापस आ जाएं। याद रखें कि कमर पर ज्यादा खिंचाव न आए। इस आसन को एक बार में कम से कम 4-5 बार करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS