Janmashtmi 2019 : जन्माष्टमी पर जानें घर में कैसे बनाएं कान्हा जी की पोषक, मुकुट और बांसुरी

Janmashtmi 2019 : जन्माष्टमी पर जानें घर में कैसे बनाएं कान्हा जी की पोषक, मुकुट और बांसुरी
X
Janmashtmi 2019 जन्माष्टमी आने से पहले ही बाजारों में भगवान श्री कृष्ण के कपड़ों, मुकुट और बांसुरी की बिक्री बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कान्हा के लिए घर में अपने हाथों से कपड़े, मुकुट और बांसुरी बनाएगी, तो वो कान्हा के लिए सबसे खूबसूरत और बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट होगा। आइए जानते हैं घर में बाल गोपाल की ड्रेस, मुकुट और बांसुरी बनाने का तरीका...

Janmashtmi 2019 : 24 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भगवान कृष्ण के लिए घर पर ही अपने हाथों से उनकी ड्रेस, मुकुट और बांसुरी बनाएं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीकों से घर में कपड़े, बांसुरी और मुकुट बनाना बता रहे हैं।

Janmashtmi 2019/ Lord Krishna Dress




गोलाई में कटा हुआ खूबसूरत कपड़ा

ग्लू

मोतियों की माला

कलरफुल नेट

झालर वाली लेस

रिबन

ड्रेस बनाने का तरीका / Making of Lord Krishna Dress

1. भगवान कृष्ण की ड्रेस बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का कोई खूबसूरत कपड़ा लें और उसे बीच में से एक कट लगाकर गोलाई में काट लें।

2. अब गोलाई में कटे हुए कपड़े पर ग्लू लगाएं और गोलाई में घुमाते हुए झालर वाली लेस को ड्रेस के किनारे पर लगाएं।

3. इसके बाद ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर ग्लू की मदद से नेट को फोल्ड करते हुए गोलाई में लगाएं

4. अब छोटे-छोटे रिबन को दो हिस्सों में काटें और उनके ऊपर नेट को फोल्ड करके ग्लू की मदद से चिपकाएं।

5. इसके बाद एक-एक कर रिबन के टुकड़ों को ड्रेस के बीच में एक लूप बनाते हुए लगाएं और दूसरा टुकड़ा भी उसी तरह लगाएं। अब आपकी ड्रेस की बाजू भी

तैयार है।

6. अब आप ड्रेस के ऊपर अपनी पसंद के मोती या मोती की माला को ग्लू की मदद से लगाकर सजा लें।

सुझाव :

आप ड्रेस को मजबूती देने के लिए ड्रेस के आकार का बुकरम ग्लू की मदद से या सिलकर लगाएं।

Happy Janamashtami / Bansuri Decoration

बांसुरी

ग्लू

कलर फुल पेपर या शीट

मोती की माला

एक गोलाकार शीशा

बांसुरी को सजाने का तरीका / Method of Bansuri Decoration

1. सबसे पहले मेटल की या लकड़ी को छोटी सी बांसुरी लें।

2. इसके बाद बांसुरी को कलरफुल पेपर से कवर करें और ग्लू की मदद से पूरी तरह से चिपका दें।

3. अब बांसुरी के ऊपरी हिस्से पर गोलाकार शीशा ग्लू की मदद से लगाएं।

4. इसके बाद बांसुरी के लंबाई वाले हिस्से पर छोटे मोती वाली माला ग्लू के साथ चिपकाएं।

5. तैयार है आपके कान्हा की प्यारी सी बांसुरी, बांसुरी में छेद वाली जगह पर किसी पेंसिल की मदद से छेद बनाएं।




Happy Janmashtmi 2019/ Lord Krishna Crown (Mukut)

सॉफ्ट कार्डबोर्ड या बुकरम का एक लंबा टुकड़ा

नेट

ग्लू

स्टोन

मोती की माला

मुकुट बनाने का तरीका / Making of Lord Krishna Crown

1. सबसे पहले सॉफ्ट कार्डबोर्ड या बुकरम का एक लंबा टुकड़ा लें और उसे गोलाई में मोड़ ले और बीच में से एक कट लगा लें।

2. इसके बाद नेट का छोटा टुकड़ा लें और उसे फोल्ड करते हुए एक-दूसरे के साथ चिपकाएं। इससे मुकुट का ऊपरी हिस्सा तैयार हो जाएगा।

3. अब नेट से बने ऊपरी हिस्से को बुकरम से बने मुकुट के बीच में रखें और किनारों से ग्लू की मदद से चिपकाएं

4. इसके बाद मुकुट पर छोटे-छोटे स्टोन लगाएं और मुकुट के ऊपरी हिस्से पर मोती की माला ग्लू की मदद से सेट करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story