Janmasmshtmi 2019 : जानिए जन्माष्टमी पर घर के मंदिर को कैसे सजाएं

Janmasmshtmi 2019 : जानिए जन्माष्टमी पर घर के मंदिर को कैसे सजाएं
X
जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में देश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों को सजाया जाता है, लोग उसी तरह अपने घर के मंदिरों को भी कान्हा के आने से पहले ही फूलों और रंग बिरंगी लाइट्स से सजा लेना पसंद करते हैं, ऐसे में आज हम आपको जन्माष्टमी पर घर के मंदिर को सजाने का तरीका बता रहे हैं।

Janmasmshtmi 2019 : भगवान कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के त्यौहार के रुप में मनाया जाता है। लोग इस दिन व्रत रखकर भजन कीर्तन करते हुए कान्हा के मंदिरों की साज सज्जा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के मंदिर को सजाना चाहते हैं। तो हम आपको घर के मंदिर को सजाने के आइडिया लेकर आएं हैं।

Janmaststhmi 2019 / Mandir Decoration Tips




Janmaststhmi / कृष्ण की मूर्ति

जन्माष्टमी पर घर के मंदिर को सजाने के लिए सबसे पहले भगवान कृष्ण की एक प्यारी सी बाल रुप की मूर्ति लेकर आएं। मूर्ति अगर मिट्टी या पीतल की होनी चाहिए।


Janmaststhmi 2019 / मंदिर में रंगोली बनाएं

मंदिर की सजावट के लिए सबसे पहले मंदिर को अच्छे से साफ कर लें, उसके बाद वहां पर एक खूबसूरत रंगोली बनाएं। इसके साथ ही घर के आंगन में भी रंगोली बनाएं, क्योंकि हर त्यौहार और शुभ कार्य से पहले रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।




Happy Janmaststhmi / मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाएं

आप अपने घर के मंदिर को मनपसंद फूलों गुलाब या गेदें से सजाएं। इसके अलावा मंदिर पर रंग-बिरंगी लाइटिंग करना न भूलें। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।




Happy Janmaststhmi 2019 / झूला जरुर रखें

मंदिर में भगवान कृष्ण का झूला जरुर रखें। इसके अलावा आप मंदिर में कान्हा का सिंहासन भी लगाएं। आप झूले और सिहांसन को भी फूलों से सजाएं।




Krishna Janmaststhmi / मोरपंख

मंदिर में एक मोरपंख आप कान्हा के लिए रखें, जबकि बाकी मोरपंख से आप मंदिर की सजावट करें। मोरपंख से की गई मंदिर की सजावट बेहद आकर्षक लगेगी ।




Krishna Janmaststhmi 2019 / मक्खन के घड़ों से सजावट

घर के मंदिर में माखन के छोटे-छोटे घड़े सजाएं। इस तरह आप मंदिर में वृंदावन का छोटा प्रारुप तैयार कर सकती है। घड़ों को आप मौली और फूलों से सजाएं। आप इसमें ताजा मक्खन भी भर कर रख सकते हैं।

Happy Krishna Janmaststhmi / कृष्णा को सजाएं

घर के मंदिर में कृष्णा की मूर्ति के साथ नए कपड़े, मोरपंख, बांसुरी, मुकुट को जरुर रखें। आप चाहें, तो कुष्णा के साथ राधा की मू्र्ति भी रख सकते हैं।




Happy Krishna Janmaststhmi 2019 / पूजा की थाली

घर के मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद की जाने वाली पूजा के लिए पूजा की थाली जरुर रखें। पूजा की थाली में रोली, चावल, मौली, धूप,दीया, फूल, इत्र के अलावा घंटी और शंख रखें जबकि नैवेद्य में फल और मेवा के अलावा धनिया पंजीरी का भोग रखें।




Happy Krishna Janmoutsav 2019 / घर की सजावट

घर के आंगन में रंगोली बनाने के साथ मुख्य द्वार पर भी आप आम या अशोक के पत्तो का तोरण लगाएं और रंग बिरंगी लाईटिंग करें। इसके अलावा आप मुख्य द्वार पर भी फूलो से सजावट कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story