झाइयां हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

पिेगमेंटेशन (Pigmentation) को झाइयां भी कहते हैं। आपकी त्वचा का आरामदायक होना खूबसूरत महसूस करने का एक बड़ा हिस्सा है। जब आप पिगमेंटेशन से सामना कर रहे हों तो कई बार यह आपके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है। बहुत सी महिलाएं अपने असमान स्किन टोन को ढंकने के लिए कलर करेक्टर, कंसीलर और बहुत सारी क्रीम या फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं और जबकि पिगमेंटेशन को आसानी से निजात पाया जा सकता है। किसी को कभी भी अपना चेहरा छुपाने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपनी त्वचा की खाई रंगत दोबारा पा सकती हैं।
अपनाएं ये घरेलू उपाय
- चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप आधा नींबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लीजिए। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाइए। इससे झाइयां समाप्त होंगी।
- चेहरे पर ताजे नींबू को मलने से भी झाइयां समाप्त होती हैं। ताजे नींबू को काटकर आराम से चेहरे पर सुबह-शाम लगाइए।
- सेब खाने के साथ सेब का गूदा चेहरे पर मलना चाहिए, इससे झाइयां दूर होती हैं।
- रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धुल लेना चाहिए।
Also Read: गर्मियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए अपनाएं ये Best Home Remedies
- एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लीजिए। उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद सो जाइए। सुबह उठकर इस लेप को बेसन से धुल लीजिए। 2-3 हफ्ते तक इस लेप को लगाने से झाइयां समाप्त हो जाती है।
- दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च मिलाए पीजिए। इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS