चाहती हैं झाइयों से छुटकारा पाना तो बिना देर किए अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

चाहती हैं झाइयों से छुटकारा पाना तो बिना देर किए अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट
X
महिलाएं सबसे ज्यादा झाइयों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं न जाने कितने तरीके अजामाती हैं। क्योंकि झाइ होने से स्किन बूढ़ी सी लगने लगती है। वहीं अगर आप भी झाइयो को लेकर काफी परेशान हैं और कई महंगे प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी आपको कोई खास फायदा नहीं दिख रहा है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं हैं।

फेस पर दाग धब्बे, पिंपल्स आदि खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। जिसमें महिलाएं सबसे ज्यादा झाइयों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं न जाने कितने तरीके अजामाती हैं। क्योंकि झाइ होने से स्किन बूढ़ी सी लगने लगती है। वहीं अगर आप भी झाइयो को लेकर काफी परेशान हैं और कई महंगे प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी आपको कोई खास फायदा नहीं दिख रहा है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं हैं। आपकी इस परेशानी का हल निकालते हुए हम आपको कुछ शानदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

कच्चा आलू

झाइयों को खत्म करने में आलू काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आलू को अच्छे से धोकर छील लें। इसके बाद आप आलू को गोल आकार में काट लें और उस पर पानी डालें। अब इस कटे हुए आलू से फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे आप लगातार 1 महीना हर रोज करें। ऐसा करने नें आपकी झाइंया भी दूर होंगी और आपको अपनी रंगत में काफी निखार दिखेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो स्किन का प्राकृतिक पीएच लेवल बेलेंस करने में मदद करते हैं। वहीं आप झाइंयों से निजात पाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मत शहद मिलाएं। इसे आप अपनी स्किन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। तय समय के बाद आप फेस को गुनगुने पानी से धो लें। इसे आप हर रोज फेस पर लगाएं।

Also Read: Celebrity Beauty Tips : मीरा राजपूत ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, खाने की ये चीजें लगाती हैं फेस पर

सेब का सिरका

इसमें केल्शियम, विटामिन, एस्ट्रिजेंट, एंटी वायरल जैसे कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं। यह झाइयों को खत्म करने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक बाउल में सेब के सिरके की कुछ ड्रॉप डालकर इसमें पानी मिक्स करें। अब इस मिक्सर को कॉटन की हेल्प से फेस पर 5 मिनट के लिए लगाएं। फिर तय समय के बाद आप फेस को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में झाइयां खत्म हो जाएगी।।

Tags

Next Story