Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर महिलाएं इन तरीकों से घर पर ही पाएं खूबसूरत और हेल्दी नाखून

Karwa Chauth 2019 : आमतौर पर लड़कियों को हाथों में सबसे ज्यादा नाखूनों को खूबसूरत बनाने का शौक होता है। वो इसके लिेए नेल पेंट, नेल आर्ट आदि का सहारा भी लेती हैं, लेकिन अगर आपके नाखून कमजोर और शेप में नहीं हैं, तो आपके हाथ देखने में खूबसूरत नहीं लगते। जिसके लिए महिलाएं पार्लर में मेनिक्योर करवाना पसंद करती हैं, जो काफी महंगा साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको करवा चौथ पर घर में ही खूबसूरत नाखून पाने के तरीके बता रहे हैं।
महिलाएं नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल...
1. सबसे पहले तो अपने नेल्स की क्लीनिंग पर ध्यान दें। इन्हें रेग्युलर क्लीन करें। जब नेल्स में गंदगी नहीं होगी तो वो सुंदर दिखेंगे।
2. जैसे आप रेग्युलर हाथों पर मॉयश्चराइजर लगाती हैं, वैसे ही नेल्स पर भी मॉयश्चराइजर लगाएं। थोड़ी देर इनकी मसाज भी करें।
3. आप ऑलिव ऑयल को भी नेल्स पर लगाएं। इससे नेल्स जल्दी बढ़ते हैं। टमाटर का एक टुकड़ा काट लें, इसे नेल्स पर रब करें। इससे भी नेल्स की ग्रोथ होती है। नारियल का तेल भी नेल्स की ग्रोथ में मददगार होता है।
4. हफ्ते में एक बार अपने नेल्स की शेप को ठीक जरूर करें। इससे सही शेप में उनकी ग्रोथ होगी।
5. मेनिक्योर भी महीने में एक बार पॉर्लर जाकर करवाएं या घर पर करें। इससे नेल्स क्लीन होते हैं और इनकी ग्रोथ में भी मदद मिलती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS