सगाई और शादी के लिए सबसे शानदार लहंगे के डिजाइन, लूट लेंगी सबका दिल

सगाई और शादी के लिए सबसे शानदार लहंगे के डिजाइन, लूट लेंगी सबका दिल
X
Fashion Tips : गर्मियों में शादी के सीजन की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में लड़कियां और महिलाएं काफी दिन पहले से ही सगाई और शादी के फंक्शन्स के लिए अलग-अलग कपड़ों की शॉपिंग करने लग जाती हैँ। अगर आप भी किसी शादी समारोह में जाने वाली हैं, तो आज हम आपको सगाई और शादी में पहनने के लिए डिजाइनर लहंगों के बारे में बता रहे हैं।

लड़कियों के लिए लहंगे के डिजाइन टिप्स :

1. अगर आप अपने किसी करीबी की सगाई या शादी में जाने वाली हैं और आप कुछ हल्का और ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं, तो ऐसे में नेट के लहंगे सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। ये हल्के होने के साथ देखने में बेहद आकर्षक होते हैं।

2. लहंगे पर फ्लोरल डिजाइन या प्रिंट आपको गर्मियों में अट्रेक्टिव लुक के साथ रिलेक्स और रिफ्रेश फील करवाने में भी मदद करेगा।

3. गर्मियों में हल्के रंगों से सजे लहंगे या लाइट और डार्क कलर का कॉम्बिनेशन यानि पिकॉक कलर आपको तेज गर्मी में भी ठंडक देगा।

4. अगर आप फंक्शन में दूसरों से अलग और बेस्ट दिखना चाहती हैं, तो ऐसे में फ्रंट ओपन लहंगा ट्राय करें। इसमें लहंगें के साथ नेट की फ्रंट ओपन जैकेट टीमअप होती है जो प्लेन लंहगे को एक स्टाइलिश रंग देती है।

5. इसके अलावा आप सगाई या शादी के लिए लेयर्ड डिजाइन या हॉल्टर नेक डिजाइन लंहगे से भी अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story