लेटेस्ट नेल ट्रेंड की मदद से बनाएं नाखूनों को खूबसूरत, नेल आर्टिस्ट जैसा फिनिश्ड लुक पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स

Fashion Tips : आपके नाखूनों (Nails) को ही नहीं, अंगुलियों की खूबसूरती को भी नेल पेंट (Nail Polish) निखार देते हैं। आप चाहें तो किसी एक ही कलर का नेल पेंट लगाने के बजाय अपनी मनपसंद नेल आर्ट डिजाइन (Nail Art Design) कर सकती हैं। इससे आपके नेल्स बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। यहां हम आपको कुछ ट्रेंडिंग नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं। आइए नेल आर्टिस्ट आद्या सिन्हा से जानते हैं ट्रेडिंग नेल आर्ट के बारे में।
हाफ नेल आर्ट (Half Nail Art)
जैसा नाम से ही क्लियर है, यह नेल आर्ट हाफ यानी नाखून के आधे (अपर या लोअर) हिस्से में किया जाता है। हाफ नेल में आप एक पैटर्न का डिजाइन चूज करें, दूसरे हाफ में अलग डिजाइन का नेल आर्ट अप्लाई करें। आप चाहें तो कलरफुल नेल आर्ट भी बना सकती हैं। नेल्स के दोनों हिस्सों में नेल आर्ट बनाकर इसे सूखने दें। अब उस पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश अप्लाई करें। इस तरह आपका नेल आर्ट कंप्लीट हो जाएगा।
ग्रेडिएंट नेल आर्ट (Gradient Nail art)
ग्रेडिएंट नेल आर्ट स्पंज की मदद से लगाया जाता है। ग्रेडिएंट नेल आर्ट के लिए सबसे पहले अपनी पसंद के तीन नेल पेंट कलर चुनें। मिसाल के तौर पर व्हाइट, पीच और लाइट ब्लू कलर का अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है। इन कलर्स से आप ग्रेडिएंट आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसे अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने नेल्स पर व्हाइट कलर की नेल पेंट से बेस बनाएं। इसके बाद एक छोटा सा क्यूब शेप का स्पंज लें। इसके एक साइड में इस तरह तीनों कलर्स से नेल पेंट अप्लाई करें ताकि तीनों की एक-एक लंबी लेयर नजर आए। अब इसे नेल पर प्रेस करते हुए लगाएं, ताकि स्पंज पर लगा नेल पेंट आपकी नेल्स पर लग जाए। कुछ देर बाद स्पंज हटा लें। नेल पेंट सूखने पर, अगर नेल्स के साइड के हिस्सों में नेल पेंट लग गया है, तो उसे नेल पेंट रिमूवर की मदद से हटा लें। अब ऊपर से ट्रांसपेरेंट नेल पेंट अप्लाई करें।
टेप नेल आर्ट (Tape Nail Art)
अपने नाखूनों पर टेप नेल आर्ट बनाने के लिए आपको टेप की पतली-पतली स्ट्रेप्स चाहिए। सबसे पहले उन कलर्स के नेल पेंट चूज करें, जो आपको लगानी है। वैसे टेप नेल आर्ट के लिए लाइट और डार्क कलर्स का कॉम्बीनेशन अच्छा लगता है। आप पीच कलर के साथ ब्लैक कलर को टीमअप कर सकती हैं। सबसे पहले पीच कलर का नेल पेंट लगाएं। नेल पेंट के सूखने पर ऊपर से टेप की पतली स्ट्रेप यूज करें। स्ट्रेप्स को आप अपनी पसंद के अकॉर्डिंग डिफरेंट एंगल से लगा सकती हैं। वैसे आप चाहें तो एक स्ट्रेप वर्टिकली यानी लंबाई में लगाएं और दो अलग-अलग स्ट्रेप हॉरिजेंटली यानी लेफ्ट टू राइट कुछ गैप में लगाएं। ध्यान रखें कि टेप के सिरे नेल्स से बाहर की ओर निकले हुए हों, ताकि उन्हें निकालना आसान हो। नेल्स पर टेप अच्छी तरह चिपकाएं। अब इस पर ब्लैक कलर की नेल पेंट अप्लाई करें। नेल पेंट सूखने पर धीरे-धीरे टेप हटा दें। फिनिशिंग टच के लिए एंड्स में ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS