नींबू के छिलकों को फेंकें नहीं बल्कि बनाएं स्क्रब और फेस पैक, कम खर्च में मिलेगा पार्लर जैसा निखार

ज्यादातर लोगों को ऑयली स्किन की परेशानी होने लगती है। जिसके चलते पिंपल्स की समस्या होने लगती हैं। वहीं कुछ पिंपल्स चेहरे पर निशान भी छोड़ जाते हैं। जो कि महिलाओं की खूबसूरती बिगाड़ने का काम करती हैं। ऐसे में महिलाएं तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके बावजूद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपकी मदद के लिए बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। आपको बता दें कि आप नींबू के छिलकों से ऐसी समस्या से निजात पा सकते हैं। अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद नींबू को फेंक देते हैं या यूं कहें कि उसे किसी काम का नहीं समझते। आज आपको नींबू के छिलके के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप दोबारा कभी भी नींबू के छिलके को नहीं फेंकेगें। आज हम आपको नींबू के छिलके से बने स्क्रब और फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऐसे करें स्क्रब
- इसके लिए आप सबसे पहले नींबू के छिलकों को काटें और इनका आप पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इसमें आप चीनी मिला दें।
- इसे यूज करने के लिए आप सबसे पहले फेस वॉश करें। इसके बाद इस स्क्रब को फेस पर लगा लें औ 15 मिनट तक मसाज करें।
-फिर पानी से चेहरा धो लें।
Also Read: मुल्तानी मिट्टी को ऐसे लगाएंगी तो मिलेगी बेस्ट स्किन, पैसे भी होंगे कम खर्च
ऐसे करें फेसपैक
- इसके लिए आप नींबू के छिलके का पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें आप बेसन मिक्स करें। इसके बाद इसमें आप गुलाब जल मिलाएं।
- 20 मिनट के लिए ऐस चेहरे पर लगाकर छोड़ दे। तय समय के बाद पानी से चेहरा धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS