होठों को मुलायम बनाने के लिए लगाएं होममेड लिप बाम, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मियां आते ही लोगों को होठ (Lips) सूखने की समस्या होने लगती है। कई बार तो होंठ सूखने के कारण खून भी निकलने लगता है। जिससे राहत पाने के लिए लड़कियां (Girls)तमाम मार्केट प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। वहीं मार्केट प्रोडक्ट(Market Beauty Product) में कई तरह का कैमिकल्स भी पाया जाता है, जो होठों को काला बना देता है। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको घर पर ही बाम बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं(Homemade lip balm)। जिसे लगाकर आप अपने होठों को मुलायम और पिंक बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं होम मेड बाम बनाने का तरीका।
लिप बाम बनाने के लिए सामग्री
सामग्रीः
चुकंदर - 1
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
ग्लिसरीन - 5 बूंदें
पैट्रोलियम जेली - 1/2 चम्मच
गुलाबजल
Also Read: Homemade Bleach: लॉकडाउन में आलू की मदद से करें ब्लीच, स्किन पर आएगा गजब का निखार
लिप बाम बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर इसका स्मूद पेस्ट बनाएं।
- एक कॉटन के कपड़े में इस पेस्ट को डालकर इसका रस निकाल लें।
- इसके बाद चुकंदर के रस को मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह बर्तन के तलवे से ना लगे।
- अब बाउल में चुकंदर का रस, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, पैट्रोलियम जेली और गुलाबजल मिक्स करें।
- अगर पेस्ट पतला लगे तो इसमें पैट्रोलियम जेल मिला लें।
आपका लिप बाम तैयार है। आप इसे कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS