चाहती हैं कि लंबे समय तक लिपस्टिक टिकी रही तो अपनाएं ये टिप्स, घंटों तक नहीं हटेगी

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। यह फेस को निखारने का काम करता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि उनकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक नहीं टिकती। कुछ भी खाने या पीने के बाद लिपस्टिक का रंग फीका होने लगता है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए कुछ शानदार टिप्स लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।
- होठों को भी स्क्रबिंग की जरूरत होती है। यह लिप्स पर जमे डेड सेल्स को निकाल उन्हें मुलायम बनाता है। इसके साथ ही ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लंबे सम तक टिकी रहती है। इसके लिए आप मॉश्चराइजिंग लिप बाम क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप लिप्स पर लगाएं और फिर कुछ देर के लिए मसाज करें। इसके बाद टिश्यू पेपर से इसे साफ करें और फिर लिपस्टिक लगाएं।
- कंसीलर लिपस्टिक के कलर को उभारने और लंबे समय तक टिका रहने में मदद करता है। इसके अलावा प्राइमर से होंठ हाइड्रेट रहते हैं। इसके लिए सबसे पहले होंठों पर प्राइमर लगाकर मॉश्चराइज करें। फिर उंगली से थोड़ा सा कंसीलर लगाएं।
- लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक बाहर नहीं निकलेगी। इसके साथ ही होंठ और भी सुंदर नजर आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS