सर्दियों में Face पर खिलती है इस कलर की Lipstick, आप भी करें ट्राई

लिपिस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। इसलिए महिलाओं की मेकअप किट में सबसे ज्यादा जरूरी लिपस्टिक मानी जाती है। वहीं लिपस्टिक को मौसम के हिसाब से लगाना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं सर्दियों के मौसम को मेकअप के लिए बेस्ट मानती है। क्योंकि पसीना न आने के कारण मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। वहीं सर्दी में वॉर्म और हॉट कलर्स ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको कुछ लिपस्टिक के कलर दिखाने जा रहे हैं। जिससे आइडिया लेकर आप भी सर्दियों में अपने लुक को अटरेक्टिव बना सकती हैं। तो आइए एक नजर डालते है सर्दियों में सबसे ज्यादा ट्रेंड किए जाने वाले लिपस्टिक शेड्स पर।
इस मौसम में बैरी कलर काफी पसंद किया जाता है। यह शेड काफी डिफरंट और हॉट लुक देता है। इसे आप स्वेटर या जैकेट के साथ पेयर-अप कर सकती हैं।
इस शेड को सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। सिंपल मेकअप रखने वाली महिलाओं के लिए रेड शेड बेस्ट ऑप्शन है। इससे आप अपने लुक को आसानी से कंप्लीट कर सकती है।
सर्दियों में पिंक कलर की लिपस्टिक काफी ज्यादा पसंद की जाती है।
Also Read: कड़कड़ाती ठंड में अपनी Skin को ऐसे बनाएं सॉफ्ट और खूबसूरत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS