Summer Make Up Tips : गर्मियों में होठों पर लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स और पाएं रिफ्रेशिंग लुक

Summer Make Up Tips : मेकअप लुक में लिपस्टिक कलर भी अहम रोल निभाता है। परफेक्ट लिपस्टिक कलर से कुछ ही मिनटों में चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। इन दिनों लिपस्टिक शेड्स में ब्राइट कलर ट्रेंड में बने हुए हैं। लेकिन ब्राइट लिपस्टिक कलर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, तभी आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।
होंठों को करें तैयार
फेस मेकअप की तरह ही लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर भी बेस तैयार करने की जरूरत होती है। अगर आपके होंठ रूखे या फटे होंगे तो लिपस्टिक लगाने के बाद भी वह खूबसूरत नजर नहीं आएंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि पहले होंठों की डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए उन्हें एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप घर पर ही चीनी और ऑलिव ऑयल की मदद से स्क्रब बनाकर उसे होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं। स्क्रब करने के बाद होंठों को साफ पानी से धो लें और तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद ही लिपस्टिक अप्लाई करें।
लिपस्टिक कलर का सेलेक्शन
आजकल ब्राइट कलर्स जैसे रेड, ऑरेंज, पिंक, पर्पल में कई शेड्स मौजूद हैं। मसलन, रेड कलर में आपको टोमेटो रेड से लेकर डीप रेड कलर तक मिल जाएगा। लेकिन होंठों की खूबसूरती निखारने के लिए जरूरी है कि आप अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन के हिसाब से ही लिपस्टिक कलर का शेड चुनें। ऐसा करने पर ही लिपस्टिक कलर फेस पर अच्छा लगेगा।
लिपलाइनर भी लगाएं
अगर आप ब्राइट लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले लिपलाइनर का यूज करें। इससे होंठों को परफेक्ट शेप मिलती है। साथ ही जब आप लिपलाइनर से लिप्स को फिल करती हैं तो इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है। इतना ही नहीं अगर आपके होंठ पतले हैं तो लिपलाइनर के यूज से होंठ मोटे नजर आने लगते हैं।
फेस मेकअप पर दें ध्यान
अगर आप होंठों पर ब्राइट लिपस्टिक अप्लाई कर रही हैं तो फेस मेकअप पर भी पूरा ध्यान दें। पार्टी लुक में ब्राइट लिपस्टिक के साथ स्मोकी आइज लुक क्रिएट किया जा सकता है। ब्राइट लिपस्टिक लगाने के बाद ज्यादा फोकस लिप्स पर ही हो जाता है, इसलिए फेस मेकअप में पीच या लाइट कलर का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप लुक बैलेंस हो जाता है।
अगर हो डार्क लिप्स
जिन महिलाओं के लिप्स डार्क हो गए हैं, वे ब्राइट लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय लिपग्लॉस का यूज करने से बचें। अगर आप लिपग्लॉस लगाना चाहती हैं तो पहले अपने होंठों पर पाउडर लगाएं और उसके बाद लिपग्लॉस अप्लाई करें।
- मिताली जैन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS