Lockdown: चेहरे पर अनचाहे बालों से हैं परेशान तो ट्राई करें ये आटा फेसपैक

Lockdown: कोरोना के कोहराम को रोकने के लिए पूरे भारत को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। जिस वजह से किसी को भी घर से बाहर निकलना मना है। वहीं दुकानें, ब्यूटी पार्लर से लेकर छोटी बड़ी दुकानें सभी बंद है। जिसके चलते महिलाएं ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) नहीं जा पा रही हैं और ने अपने चेहरे पर अनचाहे बालों (Facial Unwanted Hairs) को लेकर काफी परेशान हैं, क्योंकि ये उनकी खूबसूरती बिगाड़ने का काम करता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ घरेलू टिप्स (Home Remedies) बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप अपने चेहरे के बालों को हटा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे के बालों को हटाने के लिए फेसपैक।
आटा फेसपैक (Flour Face Pack)
सामग्री
गेहूं का आटा - 1 चम्मच
कसूरी हल्दी - 1 चम्मच
गुलाब जल (Rose Water)
फेसपैक बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- जहां पर ज्यादा बाल हो वहां पर थोड़ा थिक पेस्ट लगाएं।
- 10 मिनट लगा रहने के बाद इस पैक को उल्टी दिशा में पैक को रगड़कर उतारें।
- आप इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS