Lockdown : Blackheads की समस्या से हैं परेशान तो ऐसे पाएं इससे छुटकारा

Lockdown: लॉकडाउन के चलते सभी चीजें बंद हैं। वहीं लोगों का घर से बाहर निकलना सख्त मना है। केवल जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति है। वहीं महिलाएं ब्यूटी पार्लर न जाने की वजह से कई परेशानियों का सामना कर रही हैं। जहां महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत ब्लैकहेड्स की हो रही हैं। इसी बीच आपकी परेशानी का समाधान निकालते हुए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर पर रहकर ही ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकती हैं।
ब्लैकहेड्स क्या होता है
जब स्किन के ओपन पोर्स पर धूल-मिट्टी पड़ती है। स्किन पर जमी यह गंदगी ब्लैकहेड्स बन जाते हैं। ब्लैकहेड्स चलकरनाक, गाल और ठोड़ी चेहरे पर देखने को मिलते हैं। वहीं स्क्रब के जरिए इसे खत्म किया जा सकता है।
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए बनाएं स्क्रब
- मसला हुआ केला
- ओट्स - मसले हुए 2 चम्मच
- शहद - 1 चम्मच
लगाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरे में मसले हुए ओट्स ले लें।
- इसके बाद अब इसमें शहद और क्रश किया हुआ केला मिला लें।
- इन सभी को अच्छे से मिला लें और इस मिक्स को अपने चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर लगाने के बाद इस पेस्ट को ऊपर की तरफ गोलाकार मोशन में स्क्रब करें।
- इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें
- इसके बाद अपने फेस को पानी से धो लें।
हल्दी से हटाएं ब्लैकहेड्स
इसके लिए कस्तूरी हल्दी का ही इस्तेमाल करें।
इसको यूज करने के लिए 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी में 1 चम्मच पानी या नारियल का तेल मिक्स करें। इसका पेस्ट बना कर अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें और फिर पानी से धो लें।
दूध और शहद के इस्तेमाल से घर पर बनाएं पोर स्ट्रिप्स
- इसके लिए एक बड़ी चम्मच दूध में एक बड़ी चम्मच शहद मिलाएं।
- इस मिक्सचर को 10 सेकंड्स के लिए माइक्रोवेव कर दें।
- इस मिक्सचर के ठंडा हो जाने के बाद चेहरे पर जहां-जहां ब्लैकहेड्स हैं वहां लगाएं।
- इसके ऊपर साफ कॉटन स्ट्रिप भी लगा दें और 15 मिनट तक छोड़ दें।
- अब कॉटन को धीरे से हटा लें और अपने चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें|
इन घरेलू नुस्खों से आप घर बैठे ब्लैकहेड्स से निजात प सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS