Lockdown: सना खान की चमकती स्किन का ये है राज, खुद बताया फैसपेक बनाने का तरीका

Lockdown: सना खान की चमकती स्किन का ये है राज, खुद बताया फैसपेक बनाने का तरीका
X
Lockdown: जहां लॉकडाउन में सभी लोग घर में कैद हैं। इसी बीच सेलिब्रिटी अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सना खान ने अपनी चमकती स्किन का राज बताते हुए घर पर फैसपेक बनाने का तरीका शेयर किया है। जिसे आप भी घर पर आसानी से बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं।

Lockdown: कोरोना के आतंक को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। जिसके कारण सभी लोग घर में कैद हैं। वहीं सेलिब्रिटीज भी लॉकडाउन के दौरान अपने फैन्स के लिए तरह तरह के पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सना खान मे अपनी खूबसूरती का राज बताया है। सना ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से होममेड फैसपैक बनाने का तरीका बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पैक के कई फायदे भी बताए हैं। वहीं सना ने इस फैसपेक को लगाकर अपनी फोटो भी शेयर की है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको सना खान द्वारा बताए गए फैसपेक का बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे लगाकर आप भी अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं।

सामग्री

हल्दी- 1 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

दूध- 1 चम्मच

नींबू- 5-6 बूंदें

दही- 1 चम्मच

विधि

- इन सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिलाएं।

- इस पेस्ट को अब चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं।

-सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

-साबुन का इस्तेमाल न करें।

फैसपेक के फायदे

- पोर्स साफ होते हैं।

- दाग-धब्बे खत्म होते हैं।

- सनबर्न की समस्या से निजात मिलती है।

- स्किन साफ होती है।

- स्किन ग्लोइंग होती है।


Tags

Next Story