दूध मलाई की मदद से घर पर ऐसे करें फेशियल, फेस पर दिखेगा जबरदस्त ग्लो

महिलाएं अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी जतन करती हैं। इसके लिए वे महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी अपनाती हैं। इसके बावजूद फेस पर कुछ खास ग्लो नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी स्किन को बेहतर बनाने के लिए किसी तरह का ट्रीटमेंट ले रही हैं। लेकिन कुछ खास रिजल्ट नहीं आ रहा है तो हम आपकी मदद के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। आज हम आपको घर पर ही दूध मलाई से फेशियल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप अपनी स्किन को हेल्दी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं दूध मलाई इस्तेमाल करने का तरीका।
ऐसे करें स्क्रब
सबसे पहले स्क्रब करें। इसके लिए आप सबसे पहले मलाई में थोड़ा सा चावल का आटा मिक्स करें। इसके बाद इस मिक्सचर से फेस पर 2-3 मिनट के लिए मसाज करें।
ऐसे बनाएं फेशियल क्रीम
स्क्रब के बाद फेशियल क्रीम से मसाज करें। इसके लिए आप दूध मलाई में चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच बेसन मिलाएं। तैयार मिश्रण से आप फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
Also Read: सेब के छिलकों को फेंके नहीं बल्कि इस तरह करें यूज, स्किन को मिलेगा जबरदस्त फायदा
इस तरह बनाएं फेसपैक
सबसे लास्ट में आपको फेसपैक लगाना है। इशके लिए आफ मलाई में शहद मिलाकर फेस पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद आप पाने से चेहरा धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS