हर लड़की को पता होना चाहिए नाइट क्रीम और डे क्रीम में अंतर, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान

हर लड़की को पता होना चाहिए नाइट क्रीम और डे क्रीम में अंतर, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान
X
क्रीम कई तरह की होती हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कियां डे क्रीम और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। जैसे इन क्रीम के नाम अलग हैं वैसे ही इनके काम भी अलग हैं। वहीं अगर आप इनका गलत यूज करती हैं तो आपको पिंपल्स, ब्लैक स्पॉट और डलनेस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए हर लड़की के लिए बेहतर है कि वो नाइट क्रीम और डे क्रीम के बारे में जान लें।

स्किन चाहे किसी भी तरह की हो लकिन लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्रीम होती है। आपको बता दें कि क्रीम कई तरह की होती हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कियां डे क्रीम और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। जैसे इन क्रीम के नाम अलग हैं वैसे ही इनके काम भी अलग हैं। वहीं अगर आप इनका गलत यूज करती हैं तो आपको पिंपल्स, ब्लैक स्पॉट और डलनेस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए हर लड़की के लिए बेहतर है कि वो नाइट क्रीम और डे क्रीम के बारे में जान लें। आज हम आपको इन दोनों क्रीम के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।

डे क्रीम क्या होती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डे क्रीम में सन प्रोटेक्टर फैक्टर ज्यादा होता है। जो आपको पॉल्यूशन और सूरज की हार्मफुल रेज से बचाता है। इसके साथ ही आप इसके यूज से सन बर्न और फोटोएजिंग से भी महफूज रहती हैं। यह आपको बढ़ती उम्र और मेकअप से होने वाले मेकअप से भी बचाता है। वहीं अगर आप ऐसी क्रीम खरीदती हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसमें एसपीएफ -30 और पीए++ जरूर हो।

नाइट क्रीम क्या होती है

स्किन सबसे ज्यादा रात को काम करती है। रात के नींद के दौरान स्किन रिपेयरिंग, रिजनरेटिंग और रिस्टोरिंग होती है। इस कारण नाइट क्रीम फेस की सॉफ्टनेस और रिकवरी पर फोकस करती है। आपको बता दें कि डे क्रीम नाइट क्रीम के मुकाबले थोड़ी पतली होती है।

Also Read: दुल्हन के मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये प्रोडक्ट, होने वाली है शादी तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल

नाइट क्रीम और डे क्रीम में ये है अंतर

ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि डे क्रीम और नाइट क्रीम में कोई फर्क नहीं पड़ता है। जबकि ऐसा करना बहुत गलत है। आपको बता दें कि नाइट क्रीम और डे क्रीम में सबसे ज्यादा फर्क है कि दोनों का टेक्सचर एक दूसरे से काफी अलग होता है।

Tags

Next Story