Pigmentation Treatment : आलू के रस से करें आखों के नीचे हुई पिगमेंटेशन का इलाज

Pigmentation Treatment :आंखों के चारों और काले रंग के निशान चेहर की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। इन्हें पिगमेंटेशन स्पॉट्स भी कहा जाता है। वहीं कुछ महिलाएं इसे हल्के में ले लेती हैं और धीरे धीरे यह स्किन के ढीलेपन का कारण बन जाता है। अगर आप भी कुछ इस तरह की परेशानी का सामना कर रही हैं तो आपको इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो आगे जाकर और भी कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इसके होने का कारण भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
ये हैं कारण
- स्किन में मेलानिन का स्तर बढ़ना
- गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करना
- सही स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना
- कंप्यूटर स्क्रीन के सामने ज्यादा देर बैठना
- जंक फूड और तेल मसाला वाले खाने का ज्यादा सेवन करना
- ज्यादा देर धूप में रहना
- हार्मोनल का असंतुलन होना
- शरीर में पोषक तत्वों की कमी
- ज्यादा स्ट्रेस लेना
- कम पानी पीना
अपनाएं ये उपाय
आलू का रस
आलू का रस पिगमेंटेशन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आलू का रस निकाल कर पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाएं। फिर इसके सूखने के बाद आप पानी से फेस धो लें। इससे आपकी पिगमेंटेशन की समस्या तो दूर होगी ही साथ ही आपका फेस भी काफी ग्लो करेगा।
हल्दी
इसके लिए आप चुटकी भर हल्दी में 1 चम्मच नारियल का तेल और 3-4 बूंदे पुदीने का तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को उंगली की मदद से आखों के नीचे मसाज करें। 30 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और पानी से फेस धो लें। इसे आप हर रोज करें और कुछ दिन में ही आपको फर्क दिखेगा।
कच्चा दूध
आप 1 कटोरी में एक 1 चम्मच दूध लें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। इसके बाद इसे आप रात को सोने से पहले आंखों के नीचे लगाएं और रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS