पिंपल्स को जड़ से खत्म करना है तो एक बार जरूर अपनाएं ये नुस्खे

पिंपल्स की समस्या को लेकर ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं। इस समस्या का सामना सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी कर रहे हैं। पिंपल्स निकलने के पीछे के कारण गलत खान पान, ऑयली स्किन, धूल मिट्टी और प्रदूषण हैं। कई लोगों के पिंपल्स जल्दी खत्म हो जाते हैं तो कई लोगों के पिंपल्स खत्म होने में काफी समय लग जाता है। जिसके कारण फेस काफी खराब हो जाता है। वहीं अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप पिंपल्स को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
इन टिप्स को अपनाएं
- चंदन का पाउडर स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोने से पहले चेहरे पर चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ऐसा आप डेली करें।
- मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को फेस पर 10-15 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। फेस को धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा आप कुछ दिनों तक हर रोज करें। आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
Also Read: बालों को बनाना है सिल्क एंड शाइन तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
- दालचीनी पाउडर में शहद मिक्स करके पिंपल्स पर लगाएं। इसे 20 तक फेस पर लगाएं। तय समय के बाद चेहरा धो लें।
- हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि फेस को धोने के बाद कभी भी तौलिया या किसी भी चीज से चेहरा रगड़े नहीं। ऐसा करने से चेहरे पर दाने निकलते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS