Pimples की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies

हर लड़की अपना फेस बेदाग देखना चाहती है,लेकिन कई लड़कियां पिंपल्स के चलते काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी पिंपल्स की वजह से परेशान रहती हैं तो हम आपको कुछ घरेलु उपचार बताने जा रहे हैं, जिससे आपको रातों रात इससे छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि आपके किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं। जिसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को चमकदार और बेहतरीन बना सकती हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजें बताने जा रहे हैं। जिसे रात में लगाकर आप पिंपल्स की सूजन कम दिखाई देगी। यह आपके पिंपल्स की समस्या का भी समाधान करेंगे। इसके साथ ही यह आपकी स्किन को भी और बेहतर बनाएंगे। तो आइए जानते हैं इन सभी नुस्खों के बार में।
एलोवेरा
इसमें कई औषधि के गुण मौजूद होते हैं। जो पिंपल्स को तेजी से सुखाने में मदद करता है। इसे लगाने से पहले आप फेस को धो लें और फिर पिंपल्स पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसे आप रात भर लगा कर छोड़े दें और सुबह उठकर मुंह धो लें।
शहद
शहद में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो फेस के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। जिसकी मदद से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप शहद को सोने से पहले लगाएं और रात भी ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर फेस वॉश कर लें।
Also Read: हाथों - पैरों का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये Best Home Remedies, मिनटों में दिखेगा फर्क
टी ट्री ऑयल
यह स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान निकालता है। इसमें एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। जो नुकसान पहुंचाने वाले जीवाणुओं को बाहर निकालकर मुंहासों को ठीक करता है। इसके लिए आप रात को टी ट्री तेल की 2 ड्रॉप लें और उसमें नारियल या बादाम का तेल मिला लें। इसे आप कुछ देर के लिए फेस पर लगा कर छोड़ दें और फिर गर्म पानी से मुंह धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS