Raksha Bandhan 2019 : राखी पर लड़कियां नेल आर्ट से निखरे हाथों की खूबसूरती,जानें लेटेस्ट डिजाइन

Raksha Bandhan 2019 : इस बार राखी का त्यौहार पूरे देश में 15 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं आमतौर पर अपने नेल्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए नेलपेंट का यूज करती हैं। लेकिन सिंपल नेल पेंट लगाने से नया लुक नहीं मिलता है। खासकर जब किसी फंक्शन, पार्टी या शादी में जाना हो तो महिलाएं चाहती हैं कि नेल्स को डिफरेंट लुक दें। ऐसे में नेल आर्ट के डिफरेंट डिजाइन ट्राई किए जा सकते हैं और अपने नेल्स को अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है। इन दिनों कई तरह के नेल आर्ट ट्रेंड में बने हुए हैं, आप भी इन्हें आजमा सकती हैं।
ज्योमेट्री पैटर्न
नेल आर्ट में नेल पेंट से ज्योमेट्री, बॉर्डर लाइन, क्यूटिकल लाइन, डॉट्स कॉम्बिनेशन से डिजाइन बनाए जा रहे हैं। इस मौसम में हल्के कलर के नेल पेंट से भीआप इस तरह के डिजाइन बना सकती हैं।
मैटेलिक डिजाइन
भले ही ब्राइट कलर ट्रेंड से आउट हों लेकिन मैटेलिक सिल्वर, गोल्डन टच अभी भी नेल आर्ट में बना हुआ है। लेकिन नेल आर्ट में मैटेलिक में ज्यादा शाइनिंग नदेकर थोड़ा फ्रोस्टेड लुक दिया जा रहा है। इसके अलावा नेल आर्ट में मैटेलिक नेल पेंट से बनाई गई लाइन भी पसंद की जा रही हैं। किसी बड़े फंक्शन के लिए इस तरह के डिजाइन वाली नेल आर्ट आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
इन्हें भी आजमाएं
- इन दिनों कूल इफेक्ट के लिए न्यूड नेल पेंट कलर्स का सहारा भी लिया जा रहा है। अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं तो नेल आर्ट में इन कलर्स को शामिल कर सकती हैं।
- कलर्स में आप ऑफ व्हाइट, ऑफ पिंक, ऑफ ग्रीन के साथ यलो एग स्टाइल नेल आर्ट को भी आजमा सकती हैं। इसके साथ मैटेलिक, मैट कलर नेल पेंट को भी टीमअप किया जा सकता है। नेल आर्ट के ट्रेंड को फॉलो करके आप आसानी से किसी भी फंक्शन के लिए अपने नेल्स को ब्यूटीफुल, अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
लेखिका- श्वेता सिंह
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS