रेखा की इन खूबसूरत साड़ियों के आगे फीके हैं ऐश्वर्या राय बच्चन - कैटरीना कैफ की महंगी Dresses

बॉलीवुड में सदाबहार खूबसूरत रहने के नाम पर सबसे ऊपर नाम रेखा का आता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। रेखा एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियों में स्पॉट की जाती हैं। रेखा की इन बेहतरीन साड़ियों के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस की महंगी महंगी ड्रेस भी फीकी पड़ जाती हैं। इसी बीच आज हम आपको रेखा की साड़ियों के कलेक्शन की एक झलक दिखाने जा रहे हैं।
अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है और आप शादी या फंक्शन में साड़ी पहनने का सोच रही हैं। ऐसे में यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। रेखा की इन साड़ी कलेक्शन से आइडिया लेकर आप भी अपने लुक को शानदार बना सकती हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं रेखा के साड़ी कलेक्शन पर।
रेखा को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट पार्टी में गोल्डन जरी वाली जड़ाऊ साड़ी में नजर आई थीं। यह साड़ी रेशम फैब्रिक से तैयार की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का तीन-चौथाई स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था।
Also Read: Beauty Products नहीं बल्कि दिव्यांका त्रिपाठी अपनाती हैं ये नुस्खे आप भी करें Follow
दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह के रिसेप्शन में रेखा गोल्ड और पर्पल कांजीवरम साड़ी में नजर आई थी। रेखा ने इसके साथ तीन चौथाई स्लीव्स वाली बनारसी सिल्क ब्लाउज कैरी किया था। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने पोटली बैग लिया हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS