Republic Day 2021: इस खास मौके पर पहनें तिंरगा स्टाइल ड्रेसेस, यहां से लें टिप्स

गणतंत्र दिवस 2021 (Republic Day 2021) यानि 26 जनवरी 2021 (26 January 2021) को पूरे देश में 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाएगा। हर साल 26 जनवरी को भारत का संविधान (Constitution Of India) लागू होने के इस खास दिन पर अपनी देश की ताकत और संस्कृति का प्रदर्शन परेड के जरिए करता है। 26 जनवरी 1950 को भारत (India) ने अपना संविधान (Constitution) लागू किया था। वहीं 26 जनवरी का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है। इस दिन बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा होता है। दूसरों से अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए लोग तिरंगे के रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर अलग दिखना चाहती हैं तो आपके लिए कुछ फैशन टिप्स लेकर आए हैं। इस दिन आप ये ड्रेस ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी
यह पारंपरिक पोशाक पहनने का दिन है। इस कारण साड़ी महिलाओं की लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। अगर आपके पास एक साड़ी में सभी तीन रंग हैं, तो यह ध्वज की तरह लग सकता है। लेकिन इसमें आप कुछ खास नहीं लगेंगी। ऐसे में आप एक सिंपल हरे रंग की साड़ी को एक सफेद ब्लाउज और एक केसरिया रंग के स्टोल के साथ कैरी करें। इसके साछ आप कंगन पहन सकती हैं।
सूट
यह एक अन्य पारंपरिक ऑप्शन है। इसमें आप केसरिया और हरे रंग की टाई-डाई दुपट्टा के साथ एक सफेद सूट पहन सकती हैं।
Also Read: एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ट्राई कर सकती हैं ये Facewash
ड्रेस
अगर आप ट्रेंडी लुक अपनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप केसरिया, सफेद और हरे रंग के किसी भी दो रंगों के साथ एक ड्रेस पहन सकती हैं। तीसरे कलर के लिए आप किसी भी एसेसिरी का सहारा ले सकती हैं।
पुरुषों के लिए
ट्रेडिशनल वियर
पुरुषों के लिए कुर्ते और जैकेट ट्रेंड में हैं। पुरूष केसरिया और हरे रंग के पैटर्न में एक जैकेट के साथ एक सफेद कुर्ता-पजामा पहन सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS