सरसों के तेल से निखरती है आपकी त्वचा, जानकर रह जाएंगी हैरान

ग्लैमरस दिखने के लिए आपने कई महंगे प्रॉडक्ट खरीदे होंगे। आप शायद जानकर हैरान रह जाएं कि सरसों का तेल (Mustard Oil) भी एक ब्यूटी प्रॉडक्ट है और यह काफी अच्छा रिजल्ट देता है। सरसों के तेल के नाम से लोगों के दिमाग में यही आता है कि इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सरसों का तेल सिर्फ खाना बनाने के काम आता है (Mustard Oil Benefits)। यह स्किन, बालों, बॉडी मसाज, हेयर प्रॉब्लम को खत्म करता है। सरसों के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स के साथ और भी कई दिक्कत को खत्म करता है। इसके साथ ही आपको दें कि सरसों के तेल (Mustard Oil) से अच्छा कोई भी सनस्क्रीन नहीं है। यह आपको हार्मफुल सनरेज से बचाता है। वहीं समय से पहले रिंकल्स आने से भी रोकता है। चलिए सरसों के तेल कैसे आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।
बालों को काला करता है
रिसर्च से सामने आया है कि सरसों के तेल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके बालों को लंबे समय तक काला रखते हैं। इसके साथ ही यह आपके बालों को सफेद होने से भी बचाता है। इसके लिए आप डायरेक्ट बालों में लगा सकती है। शैम्पू करने से आधा घंटे पहले बालों में सरसों के तेल की मालिश करें। ऐसा करने से आपको खुद ही फर्क दिख जाएगा।
नेचुरल ग्लो लाता है
आपने कई लोगों को सरसों के तेल की मालिश करते हुए देखा होगा। ऐसा करने से बॉडी की ड्रायनेस भी खत्म होती है। वहीं अगर आप टैनिंग कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप सरसों के तेल में, योगर्ट और नींबू का रस मिलाकर बॉडी पर मसाज करें।
स्किन फेयर करता है
ज्यातादर लोगों का मानना होता है कि सरसों का तेल लगाने से स्किन डार्क होती है। वहीं आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सरसों के तेल में बराबर की मात्रा में नारियल का तेल मिलाकर फेस पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कूलेशन भी सही रहता है और स्किन भी काफी ग्लो करती है।
Also Read: रात को सोने से पहले लगाएं ये क्रीम सुबह मिलेगी एकदम ग्लोइंग स्किन
ड्रायनेस
अगर आपकी स्कीन ड्राय रहती है और इस वजह से आपको मेकअप करने में दिक्कत आती है तो ऐसे में आप मेकअप करने से 5 मिनट पहले सरसों के तेस से मसाज करें और फिर पानी से फेस धों ले। इसके बाद आप मेकअ करें ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS