Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन ने बताया नेचुरल ग्लो पाने का शानदार नुस्खा, आप भी करें ट्राई

Shahnaz Husain Beauty Tips: भारतीय घरों में आपको आसानी से इलायची मिल जाएगी। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। यह चाय के साथ साथ मिठाई के स्वाद को भी बढ़ा देती है। इसके साथ ही यह शरीर में होने वाली गले की खराश, जुकाम जैसी छोटी छोटी बीमारियों को भी ठीक करने का काम करती है। वहीं बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि सिर्फ इलायती ही नहीं बल्कि इसका तेल भी काफी फायदेमंद होता है। इसका यूज ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी किया जाता है। इसी बीच आज हम आपको जानी मानी ब्यूटी एक्पर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए इलायची के तेल के फायदे बताने जा रहे हैं। आज आप इस लेख के माध्यम जानेंगे कि कैसे इलायची का तेल आपकी स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं इलायची के तेल के फायदे।
शहनाज हुसैन ने बताया इलायची के तेल के फायदे
शहनाज हुसैन ने बताया कि इलायची एसेंशियल ऑयल इलायची के बीज से बनाया जाता है। यह एक तरह का एंटीसेप्टिक है। यह पिंपल्स के बैक्टीरिया के इंफेक्शन को खत्म करने का काम करता है। यह स्किन में निखार लाने का भी काम करता है। इलायची के तेल को सीधे स्किन पर यूज नहीं किया जा सकता है। इसमें आप पानी या गुलाब जल मिलाकर इस्तेमाल करें।
- इलायची का तेल आपकी स्किन को गोरा करने में मदद करता है। यह स्किन के दाग धब्बों को खत्म करता है। इसके लिए आप चाहें तो आप शहद में इलायची का तेल मिलाकर फेस पर लगा सकती हैं।
Also Read: जल्दी चाहती हैं फेस पर निखार तो इस तरह लगाएं चंदन पैक, मिलेंगे और भी कई फायदे
- इलायची का तेल होठों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले इसे होठों पर लगाएं और सुबह पानी से धो लें।
- यह आपकी पिंपल्स की समस्या का भी समाधान करता है। इसके लिए आप अपने क्लीन्जर में कुछ इलायची की बूंदे मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण से आप पिंपल्स को साफ करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS