मानसून में अपनाएं शहनाज हुसैन द्वारा बताएं ये Skin Care Tips

मानसून में अपनाएं शहनाज हुसैन द्वारा बताएं ये Skin Care Tips
X
मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम का इंसान लुत्फ तो उठाता ही है, लेकिन साथ में इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। वातावरण में उमस और नमी के कारण स्किन पर खुजली, लाल दाग जैसी समस्या होना आम बात है। ऐसे में आप ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाकर परेशानी से राहत पा सकती हैं।

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम का इंसान लुत्फ तो उठाता ही है, लेकिन साथ में इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। वातावरण में उमस और नमी के कारण स्किन पर खुजली, लाल दाग जैसी समस्या होना आम बात है। ऐसे में आप ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाकर परेशानी से राहत पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं शहनाज द्वारा बताए गए मानसून स्किन केयर टिप्स।

अपनाएं ये टिप्स

- मानसून की पहली बारिश के साथ ही वातावरण में आर्द्रता जाती है, जिसके कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। स्किन में पसीना आने के कारण पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में पिंपल्स, काले धब्बे, फंगस, एलर्जी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इस मौसम में सनस्क्रीम क्रीम का जरूर इस्तेमाल करें। घर से बाहर जाने से कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन क्रीम लगाएं। जैल फार्म सनस्क्रीन क्रीम का यूज करें और इसका पीएफ 30 हो।

-डाइट का खासतौर पर ख्याल रखें। सुबह उठते ही नींबू पानी पिएं। साथ कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों से परहेज करें।

- साफ सफाई का खास ख्याल रखें। इस मौसम में चिपचिपाहट ज्यादा होती है। ऐसे में शरीर से बदबू आने लगती है। इसलिए बेहतर है कि आप इस मौसम में 2 बार जरूर नहाएं।

Tags

Next Story